सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, तब से लेकर अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किया हुआ था। अक्षय कुमार की OMG2 के साथ रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई कर ली। देखते ही देखते ‘गदर 2’ ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन जैसी ही शाहरुख खान की ‘जवान’ रिलीज हुई, सनी देओल की इस फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई। Gadar 2 ने 28वें दिन केवल 1.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

27 दिनों तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बरकरार रखा था, लेकिन जैसे ही शाहरुख की फिल्म रिलीज हुई फैंस के बीच ‘गदर 2’ का क्रेज कम हो गया। हालांकि फिल्म 510.59 करोड़ कमा चुकी है। 7 सितंबर को ‘गदर 2’ के लिए कुल 39.15 ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

ओपनिंग 40.10 करोड़ से हुई थी। दूसरे दिन फिल्म ने 43.08 करोड़ कमाये थे। तीसरे दिन 51.70 करोड़, चौथे दिन 38.70 करोड़, पांचवें दिन 55.40 करोड़, छठे दिन 32.37 करोड़ का बिजनेस किया था।

सातवें दिन फिल्म ने 23.28 करोड़, आठवें दिन 20.50 करोड़, नौवे दिन 31.07 करोड़, दसवें दिन 38.90 करोड़, ग्यारहवें दिन 13.50, 12वें दिन 12.10 करोड़, 13वें दिन 10 करोड़, 14वें दिन 8.40 करोड़, 15वें दिन 7.10 करोड़ की कमाई की थी। 16वें दिन फिल्म ने 13.75 करोड़, 17वें दिन 16.1 करोड़, 18वें दिन 4.6 करोड़, 19वें दिन 5.1 करोड़, 20वें दिन 8.6 करोड़, 21वें दिन 8.1 करोड़ का कलेक्शन किया।

फिल्म ने 22वें दिन 5.2 करोड़ का कलेक्शन किया। 23वें दिन ‘गदर 2’ ने 5.72 करोड़, 24वें दिन 7.8 करोड़, 25वें दिन 2.49 करोड़ का बिजनेस करते फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 26वें दिन फिल्म ने 3.19 करोड़ कमाये और 27वें दिन 2.92 करोड़ लेकिन 28वें दिन तक Gadar 2 ने सबसे कम कमाई की।