बॉलीवुड अभिनेत्री सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी सना कपूर अभिनेता सीमा पाहवा और मनोज पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से शादी करने वाली हैं। दोनों आज यानी 2 मार्च 2022 को महाबलेश्वर में शादी करेंगे। उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्म की झलक सामने आई थी, जिसे फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया था।

सना कपूर और मयंक पाहवा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जोरों से चल रहा है। इस सेलिब्रेशन में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर भी जमकर उनका साथ दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सना की प्री-वेडिंग सेरेमनी की कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह और इमाद शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में देखा कि पंकज कपूर, सुप्रिया पाठक, रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह मजे से फोटो के लिए साथ पोज दे रहे हैं।

विवान द्वारा शेयर की गई एक फोटो में देख सकते है कि पूरी फैमिली एक साथ पोज दे रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक, रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह एक साथ नजर आ रहे हैं।

अगली फोटो में सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा को दुल्हन सना के साथ देखा जा सकता है, जिसमें सना दुल्हन के रूप में बेहद ही सुंदर लग रही हैं। इसी के साथ बाकी की फोटोज में शहीद कपूर और मीरा कपूर नजर आ रहे हैं।

विवान शाह ने इसके अलावा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। उसमें से एक वीडियो में रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह सना को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि, सना कपूर ने अपने पिता पंकज कपूर और भाई शाहिद कपूर के साथ विकास बहल की साल 2015 में आई फिल्म ‘शानदार’ में बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

वहीं सना की शादी की खबर की पुष्टि उनके पिता पंकज कपूर ने बॉम्बे टाइम्स से की थी। उनके अनुसार, सना और मयंक एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। कुछ समय पहले दोनों की सगाई हुई थी।