1 जनवरी 2024 को लोग नया साल मना मना रहे हैं। हर कोई अपनी-अपनी तरह से जश्न में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इस बीच, हम
आपके सेलिब्रेशन का माहौल दोगुना करने के लिए आपके लिए मनोरंजन की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें ओटीटी पर जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज हैं। जनवरी 2024 में सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी जबरदस्त फिल्में और सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं।
नेटफ्लिक्स, जी5, प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बेहतरीन कंटेंट वाली फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। जहां एक तरफ सिनेमाघरों में कल्कि 2898 एडी, फाइटर, मैं अटल हूं जैसी फिल्में दस्तक देंगी।
तो वहीं ओटीटी पर हनुमान 3, इंडियन पुलिस फोर्स और किलर सूप जैसी बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी। अगर आपको क्राइम थ्रिलर और कॉमेडी देखने के शौकीन हैं तो ये लिस्ट आपके लिए ही है। तो आइए आपको बताते हैं, इस महीने क्या कुछ है खास जिसके हिसाब से आप अपनी वीकेंड प्लान कर सकते हैं।
इंडियन पुलिस फोर्स
इस वेब सीरीज का निर्देशन रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश ने किया है। इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। सात-एपिसोड की एक्शन से भरपूर सीरीज भारतीय पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय अहम भूमिकाओं में हैं। भारतीय पुलिस बल में श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह, मुकेश ऋषि और ललित परिमू भी नजर आएंगे।
किलर सूप
यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज है। यह नेटफ्लिक्स पर 11 जनवरी को रिलीज होगी। इसे अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। यह शो शेफ स्वाति शेट्टी की कहानी पर बना है। इसमें मनोज बाजपेयी, कोंकणा सेन शर्मा, नासिरस और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं।
कर्मा कॉलिंग
रवीना टंडन की ड्रामा सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ एक अमेरिकी ड्रामा सीरीज़ ‘रिवेंज’ का हिंदी वर्जन है। यह नया रिवेंज ड्रामा 26 जनवरी 2024 को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगा।
द लेजेंड ऑफ हनुमान 3
यह सीरीज भगवान हनुमान की कहानी को दिखाती है, जिसके पहले और दूसरे सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस सीजन में लंका कांड को दिखाया जाएगा। यह 12 जनवरी को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।
एनिमल
रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ एक्शन थ्रिलर फिल्म है, इस फिल्म को संदीप रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्ट पर 14 जनवरी को रिलीज हो सकती है।
सैम बहादुर
1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म काफी पसंद की गई है, इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी भारत के पूर्व फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इसमें विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है, उनके साथ फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में हैं। यह फिल्म 26 जनवरी को जी5 पर रिलीज हो सकती है।
दो पत्ती
शशांक चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी ‘दो पत्ती’ में कृति सेनन और काजोल अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म रहस्य और साज़िश को बराबर दिखाती है। रिलीज़ की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि, ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।