13 अक्टूबर यानी आज देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। टीवी सेलेब्स और बॉलीवुड में भी करवा चौथ पर काफी उत्साह है। तमाम एक्ट्रेस भी इस त्योहार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और अपने पतियों के लिए व्रत रखा है।

आज छोटे पर्दे की एक्ट्रेस से लेकर बड़े पर्दे की एक्ट्रेसेस तक ने करवा चौथ के दिन अपने हाथों में मेहंदी रचाई है। करवाचौथ के मौके पर बॉलीवुड की कई ​अभिनेत्रियां इस त्योहार की तैयारी में लगी हैं। इस साल इस साल कैटरीना कैफ से लेकर आलिया समेत कई अभिनेत्रियां शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं।

कटरीना कैफ- विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी थी। शादी के बाद एक्ट्रेस का यह पहला करवा चौथ है। बता दें कि विक्की एक पंजाबी फैमिली से आते हैं और करवा चौथ पंजाबियों में धूमधाम तरीके से मनाई जाती है।

katrin akaif: instagram

मौनी रॉय- सूरज नाम्बियार

जानी मानी एक्ट्रेस मौनी राय ने 27 जनवरी 22 को सूरज नाम्बियार से शादी की थी। अभिनेत्री का भी यह पहली करवा चौथ है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह पति के नाम की मेंहदी लगाएं नजर आ रही हैं।

Mouni Roy: instagram

आलिया भट्ट रणबीर कपूर

अलिया और रणबीर की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में एक है। आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को रणबीर कपूर से शादी की थी। कपूर खानदान की बहु आलिाया का यह पहला करवा चौथ है। फैंस को कपल की करवा चौथ स्पेशल तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।

Alia bhatt: instagram

नयनतारा- विग्रेश शिवन

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार कपल नयनतारा और विग्नेश शिवन हाल ही में सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। दोनों इसी साल 9 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। एक्ट्रेस का यह त्योहार बेहद खास होने वाला है। उनके फैंस को नयनतारा के करवा चौथ लुक का इंतजार है।

Nayanthara: instagram

ऋचा चड्ढा- अली फजल

अभिनेत्री ऋचा चड्डा और अली फजल न्यूली वेड कपल है। दोनों ने हाल ही में 4 अक्टूबर को धूमधाम से शादी रचाई है। ऋचा का भी इस बार पहला करवा चौथ है।

Richa chadha: instagram

अंकिता लोखंडे और पत्रलेखा का भी है पहला करवा चौथ

बता दें कि टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 14 दिसंबर, 2021 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं थी।

ये सेलिब्रिटी जोड़ियां मना रहीं अपना पहला करवा चौथ, देखें ये VIDEO

वहीं एक्ट्रेस पत्रलेखा ने पिछली साल 15 नबंवर 2021 को राजकुमार राव के साथ सात फेरे लिए थे। इसी साल यह जोड़ियां भी अपनी पहला करवा चौथ मनाएंगी।