प्रभु राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। यह दिन काफी ऐतिहासिक होने वाला है। हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। हर राम भक्त हर हाल में अयोध्या में अपने आराध्य राम के दर्शन को पहुंचना चाहता है।

ऐसे में अयोध्या पहुंचने के लिए हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। इसके अलावा अयोध्या के लिए अहमदाबाद से विमान सेवा भी शुरू हो गई है।

इस फ्लाइट में कुछ पैसेंजर्स राम-सीता और लक्ष्मण की पोशाक में भी यात्रा करने पहुंचे। इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ ने इन पैसेंजर्स का वेलकम किया। एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने भी जय-श्रीराम के नारे लगाकर इनका स्वागत किया। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विनोद कापड़ी ने क्या लिखा

जाने-माने फिल्मकार विनोद कापड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय देते नजर आते हैं। अब हाल ही में फिल्ममेकर ने अहमदाबाद से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट के कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल वह फ्लाइट में राम सीता और लक्ष्मण की पोशाक में नजर आए।

इस दौरान का एक वीडियो शेयर करते हुए विनोद कापड़ी ने लिखा कि ‘तमाशा है ये। सिर्फ़ ड्रामा। भगवान राम का मज़ाक़ बना कर रख दिया है।’ ना सिर्फ विनोद कापड़ी बल्कि कॉमेडियन राजीव निगम ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि ‘ये सही है, धर्म को बचाना है तो ऐसा ही करना पड़ेगा.. हॉस्पिटल, कचहरी, पुलिस हर जगह ऐसी वेशभूषा अनिवार्य कर दी जाए.. जय श्री राम.. हर हर मोदी।’

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने विनोद कापड़ी के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘जब निजी कंपनी और उसके स्टाफ़ को कोई समस्या नहीं तो आपको कोई समस्या नहीं होनी चाहिए!’ एक यूजर ने लिखा कि ‘जो भगवान राम को भी नहीं मानते आज रामजी के सबसे बड़े भक्त बता रहे खुद को …यह राम की महिमा हैं।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘भारतीय संस्कृति में रामलीला होता है उसमें तमाम लोग अलग-अलग पात्र बनते हैं उनकी लीला करते हैं तुम्हें नहीं समझ आएगा।’