बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की तुलना वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले ने हत्यारों, रेपिस्टों और लूटेरों से की है। संबित पात्रा की इस तरीके से तुलना करने पर वे काफी ट्रोल किए जा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी निखिल वागले के इस ट्वीट पर काफी नाराजगी जताई है। निखिल वागले ने टीवी डिबेट के बहाने संबित पात्रा को निशाने पर लेते हुए लिखा कि हमारे टीवी चैनल प्राइम टाइम बहस में मर्डरर, रेपिस्ट और लूटेरों को आमंत्रित करते हैं। संबित पात्रा उनसे अगल नहीं हैं। बेशर्म और विकृत।
निखिल वागले के इस ट्वीट पर न्यूज एंकर शहजाद ने आपत्ति जताते हुए लिखा, आप संबित पात्रा से असहमति जता सकते हैं लेकिन ऐसी बात कहना स्वीकारने योग्य नहीं है। अर्णब ने सोनिया गांधी को उनके पहले नाम से पुकारा तो एफआईआर हो गई। और ये एक डॉक्टर और प्रवक्ता को रेपिस्ट, मर्डरर और विकृत कह सकते हैं!
अशोक पंडित ने शहजाद के ट्वीट को शेयर करते हुए निखिल वागले की क्लास लगा दी। अशोक पंडित ने लिखा, लगता है इस दलाल ने अपने आप को शीशे में देख लिया! बेचारे की दुकान बंद हो गयी है इसलिए वागले साहब पगला गए है ! अशोक पंडित के ट्वीट पर उनके समर्थक भी निखिल वागले की काफी खिंचाई कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, बेहद घटिया इंसान। संबित पात्रा सबसे अच्छे प्रवक्ता हैं। वहीं एक अन्य ने इसने शीशे में खुद को नहीं देखा। अपनी पार्टी का इतिहास पढ़ लिया। लोकतंत्र की हत्यारी कांग्रेस, सिखों की हत्यारी कांग्रेस, बोफोर्स की दलाल कांग्रेस, देश की गद्दार कांग्रेस।
लगता है इस दलाल ने अपने आप को शीशे में देख लिया !
बेचारे की दुकान बंद हो गयी है इसी लिए वागले साहब पगला गए हैं ! https://t.co/ruMJnlT3nJ— Ashoke Pandit (@ashokepandit) July 5, 2020
वहीं एक ने जवाब देते हुए लिखा, वागले ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। अच्छा होगा कि इनको नजरअंदाज कर दें।