कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। इस पदयात्रा के जरिए वह लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने एवं उन तक अपनी बात पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने इस यात्रा को करने के पीछे क्या मकसद है इस बारे में बात की।
उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश का सपना टूटा जरूर है लेकिन बिखरा नहीं है और इसी सपने की कड़ियों को फिर से जोड़ने के लिए वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3600 किमी लंबी पैदल यात्रा कर रहे हैं। अब इस पर जाने माने फिल्ममेकर अशोक पंडित भड़क गए हैं।
अशोक पंडित ने किया ट्वीट
राहुल गांधी के बयान पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत का सपना तब टूटा था जब आपके परिवार ने देश में इमरजेंसी लगाई थी। जब हज़ारों सिखों और कश्मीरी हिंदुओं का आपने नरसंहार किया था। उसी सपने को फिर से साकार करने के लिए यह भारत तोड़ो यात्रा का आपने आयोजन किया है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
अशोक पंडित के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दीप नाम के यूजर ने लिखा कि एक राहुल गांधी और एक केजरीवाल आज कर मनोरंजन केवल यही दोनों कर रहे हैं। बॉलीवुड में तो कुछ चल नहीं रहा इसलिए दोनों ने अपनी दुकान खोल ली है ड्रामा की।
राजेश नाम के यूजर ने लिखा कि इनको अच्छे से पता है जब कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर छोड़ा तो इनकी पार्टी में ही वो लोग शामिल थे जिनकी वजह से सब हुआ। एक यूजर ने लिखा कि अब इनके सारे सपने टूटने वाले हैं। बहुत बड़ी गलती कर दी इन्होंने। विनीत नाम के यूजर ने लिखा कि राहुल जी भारत जोड़ो नहीं मुस्लिम जोड़ो अभियान पर निकले हैं।
3570 km की यात्रा 150 दिनों में पूरी करेंगे राहुल गांधी
बता दें कि ‘भारत जोड़ो’ यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। यह यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ कर रखा है। हमने और आपने मिलकर अपने देश को कठिन से कठिन परिस्थितियों से निकाला है और मैं जानता हूं कि आज देश में जो हालात हैं, आप सब उससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं। मुझे पता है आप जल्द से जल्द इन समस्याओं से निजात भी पाना चाहते हैं। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है, लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं, उनकी आंखों में एक उम्मीद नजर आ रही है।
