69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत गुजरात के गांधी नगर में हुई। इस बार करण जौहर और मनीष पौल ने शो होस्ट किया। वहीं वरुण धवन, जान्हवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई सेलेब्स ने अपने परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। फिल्मफेयर में तृप्ति डिमरी ने भी डांस डेब्यू किया है। 69th Filmfare Awards के नॉमिनेशन लिस्ट की अनाउंसमेंट हाल ही में हुई थी। रणबीर कपूर की एनिमल 19 नॉमिनेशन के साथ नॉमिनेशन किया गया था। वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स के नाम का ऐलान हो गया है। ’12th फेल’, ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ ने जलवा बिखेरा है। ’12th फेल’ को चार कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। ‘एनिमल’ ने तीन अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। तो आइए जानते हैं कि इस साल किसने किस केटेगरी में अवार्ड जीता…

बेस्ट फिल्म– 12th फेल

बेस्ट डायरेक्टर– विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)

बेस्ट फ़िल्म क्रिटिक्स– जोराम (देवाशीष मखीजा)
बेस्ट एक्टर रणबीर कपूर (एनिमल)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)– विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)– रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी vs नॉर्वे) और शेफाली शाह (थ्री ऑफ अस)

बेस्ट एक्टर स्पोर्टिंग रोल- विकी कौशल (डंकी)

बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल– शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट लिरिक्स– अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते – जरा हटके जरा बचके)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम – एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (MALE)– भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली – एनिमल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (FEMALE)– शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान)

बेस्ट स्टोरी– अमित राय (ओएमजी 2) और देवाशीष माखीजा (जोरम)

बेस्ट स्क्रीन प्ले– विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)

बेस्ट डायलॉग– इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर– हर्षवर्द्धन रामेश्वर (एनिमल)

सिनेमैटोग्राफी– अविनाश अरुण धावरे(थ्री ऑफ अस)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन– सुब्रत चक्रवर्ती, अमित रे (सैम बहादुर)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन– सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर, निधि गंभीर (सैम बहादुर)

बेस्ट साउंड डिज़ाइन– कुणाल शर्मा (MPSE) (सैम बहादुर) और सिंक सिनेमा (एनिमल)

बेस्ट एडिटिंग – जसकुंवर सिंह कोहली-विधु विनोद चोपड़ा (12th फेल)

बेस्ट एक्शन– स्पाइरो रज़ाटोस, एनएल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खंफाकडी, सुनील रोड्रिग्स (जवान)

बेस्ट वीएफएक्स– रेड चिलीज़ वीएफएक्स (जवान)

बेस्ट कोरियोग्राफी– गणेश आचार्य (व्हॉट झुमका – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट डेब्यूट डायरेक्टर– तरूण डुडेजा (धक धक)

बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल– आदित्य रावल (फ़राज़)

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस– अलिजेह अग्निहोत्री (फैरी)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड– डेविड धवन