Fighter Song Ishq Jaisa Kuch BTS Video: बॉलीवुड में फिल्में बनती हैं तो उनके बीटीएस वीडियो भी सामने आ ही जाते हैं। ऐसे में आज आपको ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ के रोमांटिक गाने की शूटिंग का वीडियो दिखा रहे हैं। फिल्म को पिछले साल रिलीज किया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। मूवी में ऋतिक और दीपिका पर एक रोमांटिक गाना फिल्माया गया था, जिसमें एक्ट्रेस के बिकिनी लुक को लेकर काफी विवाद भी रहा था। ऐसे में उनके इस रोमांटिक गाने का बीटीएस वीडियो सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पूरे डेडिकेशन के साथ अपने इस गाने को शूट करते हैं। इसमें एक्ट्रेस को बिकिनी में ऋतिक के साथ देखा जा सकता है, जिसमें गाने को लेकर उनके डेडिकेशन को साफ तौर से देखा जा सकता है। ऋतिक और दीपिका को इस रोमांटिक गाने के लिए काफी मशक्कत और मेहनत करनी पड़ी थी। उन्होंने चिलचिलाती धूप में इस गाने को शूट किया था। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज था तो वो इस गाने को पूरे परफेक्शन के साथ शूट करना चाहते थे। 2024 की शुरुआत में फिल्म को 26 जनवरी के मौके पर रिलीज किया गया था और लोगों की उम्मीदों पर खरा भी उतरी थी। साथ ही दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री ने भी फैंस का दिल जीत ही लिया था।

गौरतलब है कि ‘फाइटर’ का गाना ‘इश्क जैसा कुछ’ के लिए ऋतिक और दीपिका को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। दोनों ने एक-एक स्टेप के लिए घंटो-घंटो मेहनत की थी। इसके बीटीएस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों स्टार्स गाने को परफेक्ट बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। गाने के लिए उनके डेडिकेशन लेवल ने हर किसी का दिल छू लिया। ये फिल्म का एक शानदार डांस नंबर था। फिल्म को जहां डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया गया है, वहीं कोरियोग्राफर बॉस्को सीजर ने इसे कोरियोग्राफ किया था।

300 करोड़ कमाने वाली 2024 की पहली फिल्म थी ‘फाइटर’

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो ये साल 2024 की पहली फिल्म थी, जिसने पहली तिमाही में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन किया था। देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म का एक महीने में टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 353.25 करोड़ रहा था। वहीं, इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 211.71 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध है। इसे 21 मार्च, 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था।

Happy New Year 2025: इस साल चल पाएगा साउथ-बॉलीवुड का फॉर्मूला, 2024 के मुकाबले कैसा होगा 2025, ‘पुष्पा 2’ का टूटेगा रिकॉर्ड?