Fighter Movie Twitter Review in Hindi: डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में आज यानी कि 25 जनवरी को उनका ये इंतजार खत्म हो गया है। मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इसके जरिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की जोड़ी पहली बार पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रही है। मूवी में दोनों स्टार्स की एक्टिंग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस को जंच गई है। फिल्म का सोशल रिव्यू भी सामने आ गया है। चलिए बताते हैं आखिर दर्शकों और फैंस को फिल्म कैसी लगी है।

‘फाइटर’ के रिलीज होते ही फैंस मूवी को देखने के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो में पहुंचे। उन्होंने देखने के बाद खूब रिएक्शन दिए हैं। एक्स यानी कि ट्विटर पर वो फिल्म की वीडियो क्लिप शेयर कर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म की तारीफ में एक यूजर ने लिखा, ‘ये ब्लॉकबस्टर नहीं, मेगा ब्लॉकबस्टर है। इंडिया और पाकिस्तान के बीच युद्ध अमेजिंग है। सभी को देखना चाहिए।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये ऋतिक रोशन की बेस्ट फिल्म है।’ वहीं, तीसरे ने दीपिका की तारीफ करते हुए लिखा, ‘आप बॉलीवुड की क्वीन हैं।’ एक अन्य यूजर ने भी दीपिका को बॉलीवुड की रियल क्वीन बताया है। इसके साथ ही एक यूजर ने ऋतिक के लिए लिखा, ‘ऋतिक रोशन ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो क्यों बेस्ट हैं।’

कैसी है ‘फाइटर’ की कहानी?

इसके अलावा अगर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें पुलवामा अटैक से लेकर बालाकोट एयर स्ट्राइक तक देखने के लिए मिलने वाली है। फिल्म की स्टोरी सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें ऋतिक रोशन ने शमशेर पठानिया उर्फ शम्मी, दीपिका पादुकोण ने मिनल राठौर उर्फ मिन्नी, अनिल कपूर ने राकेश जय सिंह, एयरफोर्स ऑपरेशन चीफ, करण सिंह ग्रोवर ने सरताज गिल और अक्षय ओबेरॉय ने बशीर खान का रोल प्ले किया है। दमदार स्टारकास्ट वाली फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म क्रिटिक्स भी 5 में से 4.5 स्टार दे रहे हैं। पॉजिटिव रिस्पांस के बीच अब सबकी निगाहें इसके कलेक्शन पर टिकी है।

पहले वीकेंड पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?

‘फाइटर’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन पर सभी की निगाहें थमी हुई है। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस तो मिल रहा है, जिसके बाद मेकर्स की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट कयास लगा रहे हैं कि ये पहले वीकेंड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। इसके साथ ही इसके ओपनिंग डे के बिजनेस को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन इंडिया में 25 करोड़ का बिजनेस कर सकती है, जो कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ से भी कम है। खैर, अब तो कलेक्शन के आंकड़े सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।

बहरहाल, ऋतिक रोशन को इससे पहले ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने सैफ अली खान के साथ लीड रोल प्ले किया था। दोनों की एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। इसे 2022 में रिलीज किया गया था। मूवी ने ना केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि ओटीटी पर भी शानदार परफॉर्म किया था। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ में नजर आई थीं। ‘पठान’ में एक्ट्रेस का लीड रोल था। मूवी ने दुनियाभर में 1050 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके साथ ही वो ‘जवान’ में कैमियो रोल में दिखाई दी थीं।