ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की भारत के अलावा विदेशों में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है। निक जोनस हाल ही में अपने भाइयों केविन जोनास और जो जोनास के साथ न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में एक कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे।

जहां उनके साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसकी हर कोई चर्चा कर रहा है। सोशल मीडिया पर इस वाक्ये की काफी आलोचना भी की जा रही है।

लाइव कॉन्सर्ट में निक पर फीमेल फैन ने फेंकी अपनी ब्रा

निक जेनस के न्यूयॉर्क में हुए लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे उनके एक फैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पूरा स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा हुआ है। इस दौरान निक ने ब्लू शर्ट और रेड कलर की पैंट पहनी हुई थी।

जिसमें निक काफी हैंडसम लग रहे थे। जब निक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, इसी दौरान एक फैन ने उनपर अपनी ब्रा फेंक दी। जिसके बाद निक कुछ पल के लिए रूक गए और फिर वापस गाना शुरू कर दिया।

वीडियो देखकर भड़के लोग

इस वीडियो को शेयर करते हुए निक के एक फैंन ने लिखा कि “निक के कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें, जिसमें एक फैन ने उनपर ब्रा फेंकी। हैरानी की बात है कि आखिरी कब लोग अपनी सोच से बड़े होंगे और कलाकारों का सम्मान करेंगे। प्लीज उनपर ऐसी चीज़ें मत फेंको।” एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत शर्मनाक है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि “ये निक और उनके परिवार के लिए बहुत अपमानजनक है। फैन हो, कलाकार का सम्मान करना सीखना होगा।”

कॉन्सर्ट में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस के इस कॉन्सर्ट में उनका साथ देने पहुंची थीं। एक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक को चियर अप करती नजर आईं। वहीं एक वीडियो में प्रियंका अपने आंसू पोंछते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में प्रियंका को रोता देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करे तो इस मौके पर वह ब्लैक एंड व्हाइट कलर के चेकर्ड क्रॉप टॉप को कैरी किया था, जिस पर सीक्विन वर्क किया गया था।