करण जौहर ने हाल में सभी के सामने इस बात को स्वीकार किया है कि फवाद खान उनकी पहली पसंद हैं। जी हां, बेशक आपको अपने कानों पर विश्वास न हो लेकिन ये बात एकदम सच है। इसे खुद करण जौहर ने स्वीकार किया है। मॉडल और एक्ट्रेस नेही धूपिया के साथ चैट करते हुए 44 साल के प्रोड्यूसर ने इस बात को स्वीकार किया है। दरअसल उनसे पूछा गया कि ऐ दिल है मुश्किल के दोनों एक्टर में से उनका फेवरेट कौन है तो उन्होंने कहा कि मैं फवाद के साथ जाउंगा। उनमें एक नयापन है। रणबीर को भी पता है कि मैं फवाद की साइड हूं। दुर्भाग्या से इस बात पर अपीन टिप्पणी देने के लिए हैंडसम फवाद देश में मौजूद नहीं है। इम्पा के बैन के बाद वो अपने देश वापस लौट गए हैं।
अभिजीत भट्टाचार्य ने करण जौहर पर साधा निशाना; करण को फवाद की महबूबा कहा
करण जौहर के निर्देशन में बनी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में रणबीार कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवादज खान नजर आएंगे। ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 28 अच्टूबर को रिलीज होगी। बता दें कि पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर में बेबी गर्ल खुशियां बनकर आई है। इससे पहले फवाद खान का एक बेटा है जिसका नाम अयान है। बता दें कि फवाद खान कुछ दिनों पहले तक भारत में ही थे।
Read Also: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के घर आई बेबी गर्ल, मंगलवार को हुआ बेटी का जन्म
उरी हमले के बाद से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग चल रही थी। साथ ही एमएनएस ने उन्हें 48 घंटे में देश छोड़ने का अल्टिमेटम दिया था। इसी दौरान फवाद भी पाकिस्तान के लिए निकले थे। फवाद की पत्नी ने मंगलवार (4 अक्टूबर) को बेटी को जन्म दिया। खबरों की मानें तो फवाद की पत्नी सदफ ने लाहौर के हामिद लतीफ अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। फवाद अपनी प्रेग्नेंट पत्नी की देखभाल के लिए पहले ही यहां से रवाना हो गए थे। फवाद और सदफ 17 साल की उम्र में एक दूसरे से मिले थे। सात सालथ साथ रहने के बाद साल 2005 में दोनों ने शादी कर ली थी।
Read Also: अभिजीत ने करण जौहर को बताया फवाद खान की महबूबा, कहा- एक और लव जिहाद