Father’s Day: हर साल जून के तीसरे रविवार को दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 16 जून को मनाया जा रहा है और हर कोई इस दिन को अपने पिता के लिए खास बनाने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड एक्टर्स भी कुछ अपने पिता के साथ फादर्स डे मना रहे हैं तो कुछ फादर्स बनने के एहसास को सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन, विक्रांत मैसी, अली फजल समेत कई स्टार्स अपने बच्चों के साथ इस दिन को मना रहे हैं। हम आज फादर्स डे पर उन यंग एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में पिता बने हैं। इनमें से ज्यादातर के घर में बेटी का जन्म हुआ है।
वरुण धवन
वरुण धवन ने साल 2021 में नताशा दलाल से शादी की थी और साल 2024 में 3 जून को दोनों पेरेंट्स बने। इनके घर में बेटी का जन्म हुआ। 6 महीने तक वरुण धवन ने फैंस को बेटी की झलक नहीं दिखाई थी। बेटी का नाम भी उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में अपनी बेटी का नाम रिवील किया था, उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया था कि उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम लारा रखा है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में एक दूसरे से शादी की थी और उसी साल उनके घर में बेटी का जन्म हुआ। दोनों ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है और रणबीर अक्सर राहा के साथ स्पॉट किए जाते हैं। रणबीर अपनी बेटी से इतना प्यार करते हैं कि उन्होंने उसके लिए कुछ समय के लिए काम से ब्रेक भी लिया था।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने साल 2018 में दीपिका पादुकोण से शादी की थी और करीब 6 साल बाद सिंतबर 2024 में दोनों पेरेंट्स बने। उनके घर में भी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम कपल ने दुआ रखा है। हालांकि अब तक दोनों ने अपनी बेटा का चेहरा रिवील नहीं किया है।
वत्सल सेठ
वत्सल सेठ और इशिता दत्ता के घर में हाल ही में बेटी का जन्म हुआ है। दोनों 2023 में बेटे के माता-पिता बने थे और 2 साल बाद उनके घर में बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने 10 जून 2025 को फैंस को बेटी के जन्म की जानकारी दी और कहा कि अब उनका परिवार पूरा हो चुका है।
करण सिंह ग्रोवर
बॉलीवुड कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। उनके घर बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। करण और बिपाशा अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट होते हैं।
अली फजल
अली फजल और ऋचा चड्ढा के घर 7 नवंबर, 2024 को बेटी का जन्म हुआ था। उनकी बेटी का नाम जुनेरा इदा फजल है। ये एक अरबी नाम है जिसका मतलब “गाइडिंग लाइट” या “स्वर्ग का फूल” है।
विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे और फरवरी 2024 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ। दोनों ने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है और कपल ने अपने बेटे की झलक फैंस को भी दिखाई थी।
