Farah Khan Birthday: फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान 59वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें हर कोई बर्थडे विश कर रहा है। मलाइका अरोड़ा ने फराह के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर के घर से तरह-तरह के पकवान मंगवाए हैं और फराह ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। फराह इस वक्त ‘झलक दिखला जा’ जज कर रही हैं और मलाइका उनके साथ इस शो की जज हैं। शो के सेट पर फराह के जन्मदिन का ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ है।
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रवीना टंडन, ऋत्विक धनजानी और मलाइका अरोड़ा समेत कई लोग खाने का आनंद ले रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टेबल पर कई तरह के पकवान सजे हैं। कैप्शन में फराह ने लिखा है, “झलक दिखला जा के सेट पर प्री बर्थडे सेलिब्रेशन। बहुत अच्छा लगा कि आज मुझे ऐसे दोस्त मिले जिन्होंने मुझे बिगाड़ दिया। मेरे लिए दोपहर के खाने का आयोजन करने के लिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को धन्यवाद। रवीना टंडन मेरे लिए एक खास डिश लाने के लिए और ऋत्विक और यूजी इसे ज्यादा खाने के लिए।”
अर्जुन कपूर ने फराह के इस वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है,”हैप्पी बर्थडे फराह खान और हमेशा की तरह हैप्पी न्यू ईयर। आपके जन्मदिन के गिफ्ट के लिए आपका स्वागत है।”
फराह खान मशहूर कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक बेहतरीन डायरेक्टर, फिल्म प्रोड्यूसर भी है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की है। यही कारण है कि वह दर्शकों के बीच हमेशा मशहूर रही हैं।
फराह खान का जन्म 9 जनवरी, 1965 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 1992 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिल्म ‘मैं हूं ना’ से उन्हें पहचान मिली और लोग उन्हें जानने लगे। इस फिल्म के बाद फराह खान सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं और आज वह बॉलीवुड का बहुत बड़ा नाम हैं। फराह ने साल 2004 में शिरीष कुंदर से शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं।
