सिनेमाघरों में 3 अगस्त को ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘फन्ने खां’ रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव भी हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन एक रॉकस्टार सिंगर की भूमिका में हैं। फन्ने खां में ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस स्पेशल लुक को लेकर ऐश के फैन्स फिल्म देखने के लिए काफी उतावले नजर आए।

ट्रेलर में ऐश की एक झलक दर्शकों को अपना दीवाना बना गई। फिल्म में ऐश्वर्या बेबी सिंह – द सुपर संसेशन सिंगर के किरदार में हैं। ऐश्वर्या हर बार अपनी फिल्म में अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी हर फिल्म में वह डिफरेंट नजर आती हैं। इस बार ऐश अपनी फिल्म में फंकी अंदाज में नजर आ रही हैं। यह अंदाज उन्हें काफी हद तक सूट भी कर रहा है। ऐश्वर्या राय के रेड शेड वाले हेयर अब यूथ के लिए नया फैशन मार्क बन गया है।

बेबी सिंह के किरदार में एक्ट्रेस किस तरह से ढलीं इसको लेकर एक वीडियो सामने आया है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि बेबी सिंह के किरदार में ऐश ने खुद को कैसे ढाला। देखें वीडियो:-

ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव और अनिल कपूर स्टारर यह फिल्म एक कॉमेडी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अनिल कपूर एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में है जो परिवार चलाने के लिए मुंबई में टैक्सी चलाता है। गली के नुक्कड़ में उसका अपना एक ऑर्गनाइज्ड म्यूजिकल बैंड है।

इस बैंड का वह फन्नेखां है। इस फिल्म में उनके पक्के दोस्त बने नजर आ रहे हैं राजकुमार। राजकुमार फिल्म में फन्ने खां के करीबी दोस्त होने के साथ-साथ बेबी सिंह के बहुत बड़े फैन हैं। बेबी सिंह फिल्म में एक बहुत बड़ी सिंगर सुपरस्टार है। ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव और अनिल कपूर के अलावा पीहू भी हैं।