साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर डैनियल बालाजी (Daniel Balaji) का निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। डेनियल का निधन हार्ट अटैक से हुआ। बीते दिन उन्हें चेस्ट पेन की वजह से चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उनकी जान नहीं बच पाई और शुक्रवार को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
डेनियल ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया था और निगेटिव किरदार करने के लिए ही वो अपने फैंस के बीच मशहूर भी थे। एक्टर ने काखा काखा, पोलाधवन, वेत्तैयदु विलायडू और वडा चेन्नई जैसी कई फिल्मों में उनकी शानदार एक्टिंग देखने को मिली थी।
उनका असल नाम टी.सी. बालाजी था, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें डेनियल बालाजी के नाम से जाना जाता था। उनके अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके फैंस दुखी हैं और एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
शनिवार को होगा अंतिम संस्कार
रिपोर्ट्स के मुताबित अंतिम संस्कार शनिवार यानी आज किया जाएगा। डेनियल के पार्थिव शरीर को उनके पुरसाईवलकम स्थित आवास पर दफनाया जाएगा। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘चौंका देने वाला! अभिनेता #डैनियलबालाजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.. वह 48 वर्ष के थे। शानदार एक्टर।’ मिली जानकारी के मुताबिक, डैनियल बालाजी का अंतिम संस्कार 30 मार्च को पुरसाईवालकम में उनके आवास पर किया जाएगा। एक्टर के निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
डेनियल बालाजी का फिल्मी करियर
डेनियल बालाजी ने अपने करियर की शुरूआत कमल हासन की फिल्म ‘मरुधनायगम’ के जरिए बतौर यूनिट प्रोडक्शन शुरू किया था। ‘चिट्ठी’ सीरियल में डेनियल के अभिनय ने उन्हें पहचान दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने काखा काखा, पोलाधवन, वेत्तैयदु विलायडू और वडा चेन्नई जैसी फिल्मों में काम करते हुए अपनी अलग पहचान बना ली थी। 2006 में ‘वेत्तैयादु विलैयादु’ के नाम से आई इस फिल्म में कमल हासन लीड रोल में थे। इस फिल्म में डेनियल ने मेन विलेन का रोल प्ले किया था।