बिहार में का बा?, UP में का बा? जैसे गाने गाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वालीं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पोस्ट के जरिए बीजेपी पर निशाना साधती नजर आती हैं।

अब एक बार फिर लोक गायिका अपने एक एक्स पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल में लड़की को किस करते बीजेपी के प्रत्याशी की फोटो शेयर करते हुए रवि किशन सहित मनोज तिवारी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के बेटे पर निशाना साधते हुए लिखा कि आखिर बीजेपी को लड़कियों से परेशानी क्या है। नेहा के इस पोस्ट पर जस्टिस मार्कंडेय काट्जू ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नेहा सिंह ने क्या लिखा

नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “आख़िर भाजपा को महिलाओं से दिक्कत क्या है? अश्लील गीत गाकर महिलाओं को अपमानित करने वाले लोग भाजपा के सांसद हैं। सैकड़ों महिलाओं से बलात्कार करके वीडियो बनाने वाला व्यक्ति भाजपा का प्रत्याशी है। महिला खिलाड़ियों के छेड़खानी करने का आरोपी भाजपा का सांसद है। महिला मित्र को ठगने और जैविक पुत्री को बेटी का दर्जा न देने वाला व्यक्ति भाजपा का सांसद है। ये लिस्ट बहुत लंबी है।”

नेहा ने आगे लिखा कि “मैं तो बस ये पूछना चाहती हूँ कि भाजपा के नेताओं में महिलाओं को लेकर इतनी कुंठा क्यों है? क्या इन लोगों ने देशभर की महिलाओं को अपमानित करने का कोई सीक्रेट मिशन चला रखा है? इनके मन में महिलाओं के लिए इतनी घृणा क्यों है?” नेहा सिंह राठौर का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।”

 जस्टिस मार्कंडेय काट्जू ने किया रिएक्ट

जस्टिस ने नेहा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ‘इतना हमला तो दुर्गादास राठौर ने भी औरंगजेब पर नहीं किया, जितना तुम हर रोज सुबह से बेचारे मोदी जी पर करती हो नेहा।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘भाजपा को दिक्कत ही महिलाओं से है अगर महिलाओं की सुनते तो ब्रजभूषण सिंह जेल में होते।’