नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पर मनोरंजन की खबरें पढ़ रहे हैं। ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन तकरीबन 56 करोड़ का बिजनेस किया। 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ। 9 हस्तियों को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री पुरस्कार दिए गए। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tondon) और नाटू-नाटू गाने के संगीतकार एमएम कीरावनी (MM Keeravani) को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ से उनका पहला लुक सामने आया है।
Entertainment updates 26th January 2023
'पठान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार हो गया है।
‘PATHAAN’: ₹ 106 CR *GROSS* ON DAY 1 WORLDWIDE… #Pathaan demolishes #Worldwide opening day records for #Hindi films… #India + #Overseas *Gross* BOC on *Day 1* is ₹ 106 cr. PHENOMENAL. pic.twitter.com/M2tkjnWS4s
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 26, 2023
शाहरुख खान ने लिखा देश के लिए क्या कर सकते हो?
Desh ke liye kya kar sakte ho…Happy Republic Day to everyone. May we cherish all that our Constitution has given us & take our country to greater heights. Jai Hind
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 26, 2023
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने 57 करोड़ की कमाई ओपनिंग डे पर की है, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन ही कर लिया है। फिल्म ने केजीएफ 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
#ShahRukhKhan’s #Pathaan DESTROYED ALL OPENING DAY RECORD FOR A HINDI FILM INCLUDING #KGF2 ( Hindi)..
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) January 26, 2023
ALL TIME OPENER IN INDIA & OVERSEAS
Day – 1 Hindi – ₹ 55 cr
Dubbed – ₹ 2 cr
Total – ₹ 57 cr nett
Worldwide Gross ₹ 100 cr + pic.twitter.com/Fa5RR1imDd
मुन्नाभाई और सर्किट की जोड़ी नई फिल्म के लिए फिर से साथ आई है। हालांकि यह फिल्म मुन्नाभाई फ्रेंचाइजी की नहीं है।
Teaming up with my brother @duttsanjay for another super entertaining movie. Trust me our wait has been longer than yours
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) January 26, 2023
@threedimensionmotionpictures @dubey___gaurav @sidhaantsachdev5 #3DimensionMotionPictures #MovieAnnouncement #UpcomingMovie #WaitForIt pic.twitter.com/zZWcERdlSj
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को मिला Indian Achiever’s Award 2023.
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' से उनका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।
Hindustan Zindabaad Hai….Zindabaad Tha.. .aur Zindabaad Rahega!
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) January 26, 2023
This Independence Day, we bring to you the biggest sequel in Indian cinema after two decades.#Gadar2 releasing on 11th August 2023?#HappyRepublicDay@ZeeStudios_ @ameesha_patel @iutkarsharma @Anilsharma_dir pic.twitter.com/Tz9dbysDRe
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में पुलिस ने 'पठान' के पोस्टर फाड़ने पर बजरंग दल के 9 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राज कुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। लेकिन फिल्म के ट्रेलर के साथ ही विवाद शुरू हो गया था। फिल्म पर आरोप है कि इसमें गोडसे की छवि को शुधार कर दिखाया जा रहा है। जिसके बारे में एआर रहमान, फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार संतोषी के सपोर्ट में आए हैं।
'आरआरआर' का 'नाटू-नाटू' गाना ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर एमएम केरावनी को है यकीन, 'नाटू- नाटू' ऑस्कर जीतेगा।
करण जौहर ने अपने सबसे अच्छे दोस्त और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की शानदार फिल्म 'पठान' की सफलता का जश्न मनाया। बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के साथ 25 जनवरी को रिलीज हुई पठान एक स्पाई थ्रिलर है। करण जौहर ने फिल्म की जमकर तारीफ की है और बताया कि फिल्म के एक सीन पर उन्होंने अपनी सीट पर खड़े होकर तालियां बजाई।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनास के साथ अपनी बेटी मालती मैरी का पहला जन्मदिन मनाया। अब प्रियंका ने अपनी बेटी को सबसे खास बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी “अब तक का सबसे अच्छा उपहार है।”
26 जनवरी 2022 की बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर।