Entertainment News Highlights 14 June: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। राखी सावंत, आदिल दुर्रानी से बेवफाई के बाद कई दिनों से दुबई में थीं। अब वह वापस आ गई हैं और पैपराजी संग बात करते हुए उन्होंने हिंट दिया है कि उनकी लाइफ में कोई आ गया है। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा स्टारर ‘फुकरे’ का तीसरा पार्ट 1 दिसबंर, 2023 को रिलीज होने वाली है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ 17 जून से स्ट्रीम हो रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट जारी हो चुकी हैं। आकांक्षा पुरी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बिकिनी में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। मनोरंजन की खबरों के लिए बने रहिए…
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 14 जून
विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ के साथ खूबसूरत सनसेट की तस्वीर शेयर की है।
अमेजन प्राइम ने 'टीकू वेड्स शेरू' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी इसमें मजेदार किरदार में नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर मजेदार कैप्शन के साथ एक फोटो शेयर किया है। फोटो में ऋतिक रोशन एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।
आज सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता को एक खास वीडियो साझा करते हुए याद किया है।
Kanye West ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर न्यूड महिला पर सूशी सर्व करवाई थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। अब सोसल मीडिया यूजर्स उन्हें लताड़ लगा रहे हैं।
कंगना ने रणबीर को ड्रग एडिक्ट बताया था। जिसे लेकर केआरके ने दोनों पर जमकर निशाना साधा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल कपिल शर्मा के इस शो में काम कर चुके कॉमेडियन ने सुसाइड करने की कोशिश की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन साल हो चुके हैं। ऐसे में उनके फैंस भारी मन से उन्हें याद कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सोनू सूद ट्विटर पर आस्क सोनू चला रहे हैं, जिसमें फैंस और वह मजेदार बातें कर रहे हैं। एक्टर से एक यूजर ने आईफोन 14 मांग लिया, जिसपर उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी समेत परिवार के अन्य लोगों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने लिवरपूल वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।
Bigg Boss OTT के कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट जारी हो गई है। Bigg Boss Tak के ट्विटर हैंडल पर इसकी पूरी लिस्ट जारी की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इस वक्त वैकेशन पर निकली हुई हैं और सोशल मीडिया पर इसका अपडेट दे रही हैं। शिल्पा ने बिकिनी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
राखी सावंत कई दिनों बाद दुबई से लौटी हैं और पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। पैपराजी से बात करते हुए राखी ने हिंट दिया कि उनके जीवन में कोई आ गया है और इसके बारे में जल्द सबको पता चल जाएगा।
मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।