Entertainment News Updates: हर्षवर्धन राणे हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। दरअसल, उनकी फिल्म ‘एक दीवाने दीवानियत’ की पार्टी के दौरान हीलियम गैस के गुब्बारे फट गए। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह पोलो खेल रहे थे और उस दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आ गया। तुरंत मेडिकल हेल्प मिलने के बावजूद उनका निधन हो गया। संजय कपूर ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। यह खबर सुनने के बाद देर रात करीना कपूर उनके हसबैंड अभिनेता सैफ कपूर, करिश्मा से मिलने पहुंचे। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी करिश्मा के घर गईं।

इसके अलावा अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें 240 लोगों से ज्यादा लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद कई स्टार्स ने दुख जताया। अब रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट किया है। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबर पढ़ें यहां।

Live Updates
22:19 (IST) 13 Jun 2025

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल को हुई लिवर की ये गंभीर बिमारी, ट्रांसप्लांट की आई नौबत

सना मकबूल को लिवर सिरोसिस हो गया है और इसके बारे में हाल ही में उन्होंने जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो पूरी कोशिश कर रही हैं कि लिवर ट्रांसप्लांट ना करना पड़े। ...अधिक जानकारी
22:19 (IST) 13 Jun 2025

'एक मधुमक्खी उसके मुंह में चली गई और…', करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड की मौत पर कंगना रनौत ने जताया दुख, 2025 को बताया घटनाओं वाला साल

कंगना रनौत ने संजय कपूर के निधन की खबर पर दुख व्यक्त किया है और इसे दुखद घटना बताया है। साथ ही उन्होंने 2025 में हो रही घटनाओं का भी जिक्र करते हुए सबसे प्रार्थना करने को कहा है। ...और पढ़ें
19:56 (IST) 13 Jun 2025

The Traitors: माइंड गेम्स या झूठ का दलदल? शो शुरू होते ही राज कुंद्रा को दिखाया गया बाहर का रास्ता, बोले- मेकरी

The Traitors review: करण जौहर द्वारा होस्ट किया जाने वाला ये शो अमेजन प्राइम पर आ चुका है और इसके शुरुआती तीन एपिसोड स्ट्रीम हो रहे हैं। जिन्हें देख लोगों को 'स्क्विड गेम्स' की याद आ गई है। ...पूरी जानकारी
15:51 (IST) 13 Jun 2025

इस यूट्यूबर ने तीन महीने पहले कर दी थी एयर इंडिया के क्रैश हुए प्लेन की शिकायत, अब बोले- मेरी बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया…

एयर इंडिया प्लेन क्रैश की खबर के बाद यूट्यूबर मृदुल मधोक ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि आज से तीन महीने पहले उन्होंने इसी फ्लाइट के बारे में शिकायत की थी, लेकिन उस वक्त किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। ...पूरी जानकारी
15:33 (IST) 13 Jun 2025
LIVE: हादसे का शिकार होते-होते बचे हर्षवर्धन राणे

हर्षवर्धन राणे ने अपने सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो शेयर किया है, जिसे देख यूजर्स डर गए। वीडियो में देखने को मिला कि 'एक दीवाने दीवानियत' का फाइनल शेड्यूल चंडीगढ़ में पूरा हुआ, जिसके बाद टीम ने एक केक कटिंग पार्टी रखी। इस पार्टी में हीलियम गैस के गुब्बारे भी लगाए गए, जो अचानक फट गए और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, ये शुक्र है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

15:30 (IST) 13 Jun 2025

जब गौरव तनेजा ने बताया पायलटों पर भारत में डाला जाता है असुरक्षित लैंडिंग करने का दबाव, यूट्यूबर बोले- हमारे पास…

गौरव तनेजा ने अपने एक वीडियो में एयरलाइन पर अपने पायलटों पर अनुचित रूप से खतरनाक लैंडिंग करने का दबाव डालने का आरोप लगाया था। ...पूरी जानकारी
15:11 (IST) 13 Jun 2025

कौन है करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव? बॉलीवुड फिल्म में भी आ चुकी हैं नजर

Who is Priya Sachdev Kapur: संजय कपूर ने तीन शादियां की थी, उनकी पहली पत्नी Nandita Mahtani थीं, इसके बाद उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की थी और इसके बाद उनकी शादी प्रिया सचदेव से हुई थी। प्रिया जो एक लोकप्रिया मॉडल रह चुकी हैं। ...पूरी जानकारी
13:16 (IST) 13 Jun 2025

'फ्लाइट और हॉस्टल में…', मुनव्वर फारूकी ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर किया रिएक्ट, बोले- कोई काम की तलाश…

मुनव्वर फारूकी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और एयर इंडिया प्लेन क्रैश पर अपना रिएक्शन दिया है। ...अधिक जानकारी
11:43 (IST) 13 Jun 2025

कौन थे संजय कपूर? करिश्मा के एक्स हसबैंड ने की थीं 3 शादियां, जानिए उनकी वाइफ और बच्चों से लेकर सब कुछ

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है। चलिए आपको बताते हैं, उनकी लाइफ के बारे में। ...अधिक जानकारी
10:08 (IST) 13 Jun 2025
LIVE: अनेरी वजानी की ग्रैंडमदर का निधन

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अनेरी वजानी की दादी निर्मला वजानी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करके दी। साथ ही यह भी बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज 13 जून को किया जाएगा।

10:03 (IST) 13 Jun 2025
LIVE: इन्फ्लुएंसर रोशनी राजेंद्र सोनघारे की भी हुई मौत

अहमदाबाद में गुरुवार को 242 यात्रियों को लंदन ले जा रहे एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान हादसे में मारे गए लोगों में केबिन क्रू की सदस्य और ट्रैवल इन्फ्लुएंसर रोशनी राजेंद्र सोनघारे भी शामिल थीं। रोशनी की मौत की पुष्टि महाराष्ट्र के विधायक रवींद्र चव्हाण ने की है।

09:59 (IST) 13 Jun 2025

Ahmedabad Plane Crash: 'टेकऑफ के बाद…', क्यों हुआ अहमदाबाद प्लेन क्रैश? यूट्यूबर गौरव तनेजा ने जताई बड़ी आशंका

गौरव तनेजा उर्फ फ्लाइंग बीस्ट ने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर ट्वीट किया है। ...और पढ़ें
09:21 (IST) 13 Jun 2025
LIVE: कंपनी ने जारी किया स्टेटमेंट

संजय कपूर के निधन के बाद अब उनकी कंपनी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। पोस्ट में लिखा, "संजय एक दूरदर्शी नेता और दयालु व्यक्ति थे, जिनके मार्गदर्शन ने सोना कॉमस्टार की सफलता को आकार दिया। उनकी दृष्टि, मूल्य और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण ने कंपनी के लिए एक स्थायी विरासत छोड़ी है। सोना कॉमस्टार की ओर से, हम उनके परिवार, दोस्तों और उनके उल्लेखनीय जीवन से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।"

09:14 (IST) 13 Jun 2025

'धरती पर आपका समय लिमिटेड है', विंड पाइप में मधुमक्खी जाने से हुई करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत, निधन से पहले किया था ये आखिरी पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का निधन हो गया है और अब उनका आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ...अधिक जानकारी
08:22 (IST) 13 Jun 2025

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में विक्रांत मैसी के करीबी का हुआ निधन, एक्टर ने जताया दुख

अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया की फ्लाइट में अभिनेता विक्रांत मैसी के कजिन ने भी अपनी जान गंवा दी है। ...यहां पढ़ें
07:28 (IST) 13 Jun 2025
Live: मलाइका अरोड़ा भी आईं नजर

हर कोई जानता है कि करिश्मा कपूर, करीना कपूर की बॉलीवुड में सबसे अच्छी दोस्ती मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा से हैं। ऐसे में मलाइका भी इस दुख की घड़ी में करिश्मा के घर पहुंचीं।

07:26 (IST) 13 Jun 2025
Live: बहन से मिलने पहुंचीं करीना कपूर

संजय कपूर के निधन की खबर सुनने के बाद करीना कपूर अपने पति अभिनेता सैफ अली खान के साथ देर रात बहन करिश्मा के घर पहुंचीं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।