Entertainment News Highlights 3 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं, सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 को अपना विनर मिल गया है। अयोध्या के ऋषि सिंह ने सीजन 13 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस ट्रॉफी के साथ चैनल की तरफ से ऋषि को 25 लाख रुपये का चेक और एक शानदार कार दी गई है। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में शीजान अब बाहर आ चुके हैं। एक्टर ने पहली बार तुनिषा के लिए एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए अपनी फिलिंग्स के बारे में एक कविता के माध्यम से बताया है। वहीं सिंगर और रैपर बादशाह की शादी की खबरें सामने आ रही थीं। अब इस पर बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है और बताया है कि ये सब अफवाह है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी और खबरों के लिए पढ़ते रहें…

Live Updates
12:46 (IST) 3 Apr 2023
सीएम योगी ने की ऋषि सिंह की तारीफ

अयोध्या निवासी ऋषि सिंह ने इंडियन आइडल के सीज़न 13 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी है।

12:33 (IST) 3 Apr 2023
उज्जैन महाकाल दर्शन करने पहुंची रवीना टंडन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन हाल ही में उज्जैन पहुंची। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

12:32 (IST) 3 Apr 2023
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम ने की इफ्तार पार्टी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम ने हाल ही सेट पर इफ्तार पार्टी रखी, जिसकी तस्वीर सामने आई है।

10:38 (IST) 3 Apr 2023
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ आमिर की बेटी की तस्वीर वायरल

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ आमिर खान की बेटी आयरा खान की तस्वीरें सामने आई हैं। यह फोटोज नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के दौरान की है।

10:12 (IST) 3 Apr 2023
फ्रांस के राजदूत ने शाहरुख खान संग शेयर की तस्वीर

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने शाहरुख खान संग एक तस्वीर शेयर की है। इमैनुएल लेनैन ने किंग खान से फ्रांस आकर शूटिंग करने को कहा है।

10:10 (IST) 3 Apr 2023
कश्मीरी पंडितों के पलायन पर विवेक अग्निहोत्री बनाने जा रहे हैं डॉक्यु सीरीज

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री जल्द ही कश्मीरी पंडितों के पलायन पर डॉक्यु सीरीज लेकर आ रहे हैं।

10:09 (IST) 3 Apr 2023
थलपति विजय ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार्स में शुमार थलपति विजय ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उन्होंने 3 अप्रैल को पहला पोस्ट किया और कुछ ही घंटों में उनके फॉलोअर्स 4 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उनके फॉलोअर्स तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

10:07 (IST) 3 Apr 2023
गर्लफ्रेंड ईशा रिखी संग शादी करने की खबर उड़ने पर भड़के बादशाह

सिंगर और रैपर बादशाह की शादी की खबरें सामने आ रही थीं। अब इस पर बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है और बताया है कि ये सब अफवाह है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

10:06 (IST) 3 Apr 2023
तुनिषा शर्मा संग शीजान खान ने ताजा की कुछ पुरानी यादें

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड मामले में शीजान अब बाहर आ चुके हैं। एक्टर ने पहली बार तुनिषा के लिए एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए अपनी फिलिंग्स के बारे में एक कविता के माध्यम से बताया है।

10:06 (IST) 3 Apr 2023
ऋषि सिंह बने इंडियन आइडल 13 के विनर

सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 को अपना विनर मिल गया है। अयोध्या के ऋषि सिंह ने सीजन 13 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।