Entertainment News Updates: ‘बिग बॉस 19’ वीकेंड का वार एपिसोड में एक बार फिर सलमान खान बतौर होस्ट स्टेज पर नजर आए और आते ही उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा दी। एपिसोड की शुरुआत में एक गेम का आयोजन किया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को उन घरवालों का नाम लेना था, जो फ्रंट फुट पर आकर नहीं, बल्कि पीछे से खेल रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह टास्क खत्म होने के बाद कई सदस्यों के बीच बहस हो गई। इसके अलावा दबंग खान ने भी कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दो दिन में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर आज 21 सितंबर को अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर बी टाउन के सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। मनोरंजन और ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ी खबरें पढ़ें यहां।

Live Updates
20:12 (IST) 21 Sep 2025

'आलोचना बर्दाश्त नहीं कर सकते तो...', हाईकोर्ट से झटका मिलने के बाद एक फिर पीएम मोदी के खिलाफ बोलीं नेहा सिंह राठौर

नेहा सिंह राठौर ने जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी ट्वीट करते हुए लिखा, "GST बचत उत्सव अगर अब शुरू हो रहा है तो क्या अब तक सरकार GST लूट महोत्सव चला रही थी? ...पूरी जानकारी
18:58 (IST) 21 Sep 2025

'जाओ और अपना चेकअप करवाओ', जुबीन गर्ग के निधन के बाद अनु मलिक ने किया दावा, बोले- बार-बार बेहोश हो जाते थे

अनु मलिक ने जुबीन के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार को इस वक्त में हिम्मत मिले, इसके लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कुछ समय पहले जुबीन को स्वस्थ संबंधी समस्याएं हो रही थी। ...और पढ़ें
12:25 (IST) 21 Sep 2025

Navratri 2025: 'भोली सी मईया'- नवरात्रि के पहले अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गीत रिलीज, दुर्गा मां की भक्ति में डूबीं एक्ट्रेस

नवरात्रि से कुछ दिन पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने नया देवी गीत 'भोली सी मईया' रिलीज किया है। ...पूरी जानकारी
11:25 (IST) 21 Sep 2025

1 घंटे 47 मिनट की इस थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म में मिलेगा भरपूर एक्शन, करीना कपूर के अभिनय ने जीत लिया था दिल

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर आज 21 सितंबर को अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके बर्थडे पर आपको एक उन्हीं की एक ऐसी मूवी के बारे में बताते हैं, जिसमें आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। ...अधिक जानकारी
10:21 (IST) 21 Sep 2025

LIVE: लद्दाख से मुंबई लौटे सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसके लिए वह लद्दाख गए हुए थे। हालांकि, अब खबर आ रही है कि अभिनेता शूटिंग के दौरान घायल हो गए और अब ठीक होने के लिए वापस मुंबई आ गए हैं।

09:50 (IST) 21 Sep 2025

इलाहाबाद हाई कोर्ट से भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर को झटका, पीएम मोदी से जुड़ा है मामला

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से झटका लगा है। दरअसल, उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जो पीएम मोदी से जुड़ी है। ...और पढ़ें
09:04 (IST) 21 Sep 2025

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया है। ...पूरी जानकारी
08:30 (IST) 21 Sep 2025

Jolly LLB 3 Collection: अक्षय-अरशद की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने दूसरे दिन लगाई दहाड़, शनिवार को किया इतना कलेक्शन

Jolly Llb 3 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म के शनिवार का कलेक्शन सामने आ गया है। ...पूरी जानकारी
07:58 (IST) 21 Sep 2025

Bigg Boss 19: तान्या-मृदुल में हुई बहस

वीकेंड का वार में 'बिग बॉस' ने जो टास्क दिया था उसके बाद सिर्फ अमाल-अवेज के बीच नहीं, बल्कि अवेज-नीलम, तान्या मृदुल के बीच भी काफी बहस हुई।

07:31 (IST) 21 Sep 2025

Bigg Boss 19: अमाल-अवेज में हुई बहस

टास्क के दौरान अवेज और अमाल मलिक में बहस हो गई। दरअसल, सिंगर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को गौरव खन्ना का चेला बोल दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस काफी बढ़ गई।