Entertainment News Live Updates: ‘बिग बॉस 19’ का ये वीकेंड का वार बेहद मजेदार होने वाला है। एक बार फिर सलमान खान घर के कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को बताते हुए नजर आएंगे कि वह इस घर में नजर नहीं आ रहे हैं। कहीं भी अपनी बात नहीं रख रहे। इसके बाद सलमान की बात सुन मृदुल रोने लग जाएंगे। वहीं, होस्ट इस बात कुनिका की भी क्लास लगाते हुए नजर आएंगे। दरअसल, इस हफ्ते शो में काफी कुछ हुआ, जिसके गुस्सा सलमान इस वीकेंड का वार पर जाहिर करेंगे।

इसके अलावा सिनेमाघरों में ‘दशहरा’ वाले दिन दो फिल्में एक साथ रिलीज हुई। इसमें एक ऋषभ शेट्टी स्टारर ‘कांतारा चैप्टर 1’ थी और दूसरी वरुण धवन-जान्हवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ थी। चलिए जानते हैं कि दो दिन में इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है। ‘बिग बॉस 19’ और मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें।

Live Updates
15:46 (IST) 4 Oct 2025

LIVE: अस्पताल में एडमिट हुईं शूरा खान

अरबाज खान की दूसरी वाइफ शूरा खान जल्द मां बनने वाली हैं और वह अस्पताल में भर्ती हो गई हैं।

15:27 (IST) 4 Oct 2025

‘बिना डेटिंग के शादी करना चाहता था’, धनश्री वर्मा ने फिर युजवेंद्र चहल संग शादी को लेकर की बात, बोलीं- मैंने उसके बिहेव में…

कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने एक बार फिर अपनी शादी और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर बात की है। …अधिक जानकारी
14:18 (IST) 4 Oct 2025
LIVE: अंशुला कपूर ने शेयर की अपनी गोर धाना रस्म की तस्वीरें

अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी और रोहन ठक्कर के गोर धाना की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कपूर खानदान के कई लोग एक साथ नजर आए हैं। इस पूरे लेख को यहां पढ़ें

14:06 (IST) 4 Oct 2025

LIVE: आज से शुरू होगा ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’

टीवी का फेमस शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ आज शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इसका प्रीमियर आज रात 9:30 बजे से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी LIV पर होगा। वहीं, इस बार जज के पैनल में नवजोत सिंह सिद्धू, मलाइका अरोड़ा और शान नजर आने वाले हैं।

13:06 (IST) 4 Oct 2025

‘लोलो को जो मिला, वह उसकी हकदार नहीं थी’, संजय कपूर की बहन का खुलासा- पूरे परिवार ने किया था प्रिया सचदेव और भाई की शादी का विरोध

संजय कपूर की बहन ने हाल ही में प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर को लेकर कई खुलासे किए हैं। …और पढ़ें
11:49 (IST) 4 Oct 2025

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Collection: थिएटर्स में नहीं चला वरुण धवन-जान्हवी कपूर की फिल्म का जादू, दूसरे दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ दूसरे दिन ही थिएटर्स में फुस्स हो गई है। …यहां पढ़ें
11:08 (IST) 4 Oct 2025

Kantara Chapter 1 Collection: दूसरे दिन ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने तोड़े कई रिकार्ड्स

ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दो दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। …पूरी जानकारी
09:50 (IST) 4 Oct 2025

Bigg Boss 19: सलमान की बात सुन रो दिए मृदुल

‘बिग बॉस 19’ वीकेंड का वार का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान मृदुल से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं तो आपको कमरे में भेजने वाला था, क्योंकि आप घर में तो दिखाई दे ही नहीं रहे। इसके बाद मृदुल रोने लग जाते हैं और कहते हैं कि उन्होंने कभी लड़ाई नहीं की है। इसके बाद सलमान कहते हैं कि किसने कहा यहां लड़ाई करने पर ही नजर आओगे।