Entertainment News Updates: ‘बिग बॉस 19’ को एक महीना पूरा हो गया है और इस शो में अभी तक काफी कुछ दर्शकों को देखने को मिल गया है। कई कंटेस्टेंट्स का गेम निकलकर सामने आ रहा है, तो कुछ अभी भी फ्रंट फुट पर आकर नहीं खेल रहे। इसी बीच अब फरहाना घर की नई कैप्टन बन गई हैं और एक बार फिर तान्या मित्तल शो में रोते हुए नजर आईं। दरअसल, अमल ने तान्या का झूठ पकड़ लिया, जिसके बाद तान्या रोने लग गईं। इसके अलावा गौरव खन्ना का भी शो में गुस्सा देखने को मिला।

वहीं, ‘कभी खुशी कभी गम’ में शाहरुख खान के बेटे की भूमिका निभाकर फेमस हुए एक्टर जिबरान खान अपने ही कैफे मैनेजर द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। उनके कैफे के मैनेजर ने कथित तौर पर उनसे 34.99 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। मनोरंजन और बिग बॉस 19’ से जुड़े अपडेट्स पढ़ें यहां।

Live Updates
21:01 (IST) 27 Sep 2025

कुछ ही देर में रिलीज होगा ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का पहला ऑडियो सॉन्ग ‘ब्रहमकलशा’

कांतारा: चैप्टर 1 की रिलीज़ डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, मेकर्स ने ऐलान किया है कि फिल्म का पहला सिंगल ‘ब्रह्मकलशा’ आज रात रिलीज़ होगा। इस खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है और दर्शक बेसब्री से दिन गिन रहे हैं ताकि फिल्म का अनुभव कर सकें। मेकर्स ने बताया कि यह गाना ईश्वर को समर्पित होगा।

21:00 (IST) 27 Sep 2025

फिल्म की शूटिंग के बीच गायब हो गए थे देव आनंद, शादीशुदा होकर लौटे थे वापस | CineGram

CineGram: देव आनंद ने एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक से शादी की थी और दोनों के बीच ‘टैक्सी’ फिल्म के दौरान प्यार हुआ था। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने गुपचुप शादी रचा ली थी। …अधिक जानकारी
19:06 (IST) 27 Sep 2025

कपिल शर्मा के पीए को आया धमकी भरा कॉल, अनजान शख्स ने किया बिश्नोई गैंग से होने का दावा

क्राइम ब्रांच आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करके मुंबई ले आई। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। …और पढ़ें
18:11 (IST) 27 Sep 2025

LIVE: ‘द पैराडाइज’ से सामने आया मोहन बाबू का खौफनाक अवतार

फिल्म द पैराडाइज के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म के दमदार विलेन के पोस्टर से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि यह कोई और नहीं बल्कि दिग्गज एक्टर मोहन बाबू हैं। बता दें कि फर्स्ट-लुक पोस्टर में उनके किरदार ‘शिकंजा मालिक’ को खौफनाक अंदाज में दिखाया गया है।

पोस्टर में, मोहन बाबू खून से सने हाथों में, उंगलियों के बीच सिगार दबाए हुए नज़र आते हैं। उन्होंने गहरे काले रंग के चश्मे पहने हैं जो उनके ठंडे और भयावह व्यक्तित्व को और बढ़ाते हैं। यह लुक उनकी ताकत और सोची-समझी हिंसा का एक ऐसा माहौल बनाता है, जो किरदार के नाम, शिकंजा, के साथ पूरी तरह मेल खाता है।

18:09 (IST) 27 Sep 2025

Filmfare Awards 2025 Nominations: ‘लापता लेडीज’ से अभिषेक बच्चन की I want To Talk तक, यहां देखें नॉमिनेट हुई फिल्मों की लिस्ट

इस साल, फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन 11 अक्टूबर, 2025 को होगा। जिसे करण जौहर होस्ट करेंगे। इसके साथ ही अक्षय कुमार और अनन्या पांडे समेत कई एक्टर्स परफॉर्मेंस देने वाले हैं। …यहां पढ़ें
16:34 (IST) 27 Sep 2025

‘मुझे, मेरी बहन को…’, सलमान खान के खिलाफ बोलने के बा विवेक ओबेरॉय को आने लगे थे धमकी भरे कॉल

विवेक ओबेरॉय ने याद किया कि कैसे सलमान खान के खिलाफ बोलने से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में रहना बेहद मुश्किल हो गया था। उनके हाथ से फिल्में निकलने लगी थीं, लोग उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। …अधिक जानकारी
13:56 (IST) 27 Sep 2025

1 घंटे 54 मिनट की इस मिस्ट्री-क्राइम फिल्म की कहानी हिला देगी दिमाग, आखिर तक नहीं सोच पाएंगे इसका ट्विस्ट

बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी ऐसी कई बेहतरीन फिल्में हैं, जिनकी कहानी आपको काफी पसंद आ सकती हैं। …पूरी जानकारी
11:11 (IST) 27 Sep 2025

जब इस वजह से शाहरुख खान के सामने रो पड़े थे यश चोपड़ा, अमिताभ बच्चन ने डायरेक्टर के लिए की थी 1 रुपये में फिल्म

हिंदी सिनेमा के फेमस और दिग्गज डायरेक्टर यश चोपड़ा आज भले ही इस दुनिया में न हो, लेकिन वह आज भी अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जिंदा हैं। …अधिक जानकारी
09:42 (IST) 27 Sep 2025

‘वह मेरे पीछे पड़ी थी’, श्रीदेवी चाहती थीं बोनी कपूर करवा लें हेयर ट्रांसप्लांट, निर्माता बोले- मुझे बाल लगाने की…

निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में यह खुलासा किया है कि उनकी दिवगंत पत्नी और एक्ट्रेस श्रीदेवी चाहती थीं कि वह हेयर ट्रांसप्लांट करवाएं। …पूरी जानकारी
09:15 (IST) 27 Sep 2025

LIVE: जिबरान खान संग हुई धोखाधड़ी

‘कभी खुशी कभी गम’ फेम एक्टर जिबरान खान संग धोखाधड़ी हुई है। उनके कैफे के मैनेजर ने कथित तौर पर उनसे 34.99 लाख रुपये ठग लिए और अब इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

08:47 (IST) 27 Sep 2025

Bigg Boss 19 Eviction: ‘बिग बॉस’ के घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Bigg Boss 19 Eviction: ‘बिग बॉस 19’ से इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट जाने वाला है, उसका नाम सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा। …पूरी जानकारी
08:01 (IST) 27 Sep 2025

Bigg Boss 19: अमल की बात सुनकर रोईं तान्या

अमल मलिक ने तान्या से पूछा कि वो पहले किसे वोट देना चाहती थीं और फरहाना को दिया तो फिर झूठ क्यों बोला। इस पर तान्या ने कहा कि वो मस्ती कर रही थीं, ये सुनकर अमल अपसेट हो जाते हैं और उनकी बातें सुनकर तान्या को रोने लग जाती हैं।

07:28 (IST) 27 Sep 2025

Bigg Boss 19: फरहाना बनी नई कैप्टन

अभिषेक बजाज के बाद अब फरहाना भट्ट घर की नई कैप्टन बन गई हैं। इसके बाद गौरव खन्ना काफी नाराज हो जाते हैं और शो में उनका गुस्सा भी काफी देखने को मिलता है।