Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ को शुरू हुए लगभग तीन हफ्ते हो गए हैं और बीते दिन इसका तीसरा ‘वीकेंड का वॉर’ एपिसोड देखने को मिला, जिसमें सलमान खान की जगह डायरेक्टर फराह खान शो को होस्ट करते हुए नजर आईं। उन्होंने आते ही कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई। इसके अलावा शो में अभिनेता अरशद वारसी और एक्टर अक्षय कुमार भी नजर आए, जिन्होंने आते ही दो कंटेस्टेंट्स को आपस में भिड़वा दिया। शो में आते ही फराह ने बताया कि सलमान शूटिंग करने लद्दाख गए हुए हैं, इसलिए उन्होंने उनको यहां भेजा है।

इसके अलावा एल्विश यादव आज 14 सितंबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘मिराई’ को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। चलिए जानते हैं कि इस मूवी ने अभी तक कुल कितना कलेक्शन किया है। ‘बिग बॉस 19’ और मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लिए बने रहे यहां।

Live Updates
17:49 (IST) 14 Sep 2025

IND vs PAK: अशोक पंडित ने दोनों देशों के बीच मैच को बताया ‘देश के लिए काला दिन’, सुनील शेट्टी ने किया BCCI को सपोर्ट

इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर अशोक पंडित ने कहा है कि ये देश के लिए काला दिन है। वहीं सुनील शेट्टी और जायद खान ने बीसीसीआई का समर्थन किया है। …यहां पढ़ें
15:23 (IST) 14 Sep 2025

‘पश्चिमी यूपी आकर मिनी पाकिस्तान जैसा’, रामभद्राचार्य के बयान पर नेहा सिंह राठौर बोलीं- अनाप-शनाप बकना गेरुए वस्त्र का अपमान नहीं है?

रामभद्राचार्य ने कहा था कि आज हिन्दुओं पर बहुत संकट है। हम अपने ही देश में हिंदू धर्म को उतना न्याय नहीं दे पा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आकर लगता है, मानो ये मिनी पाकिस्तान है। अब नेहा सिंह राठौर ने उनकी निंदा की है। …पूरी जानकारी
15:12 (IST) 14 Sep 2025

LIVE: उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मिले सलमान खान

सलमान खान ने उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। बता दें कि सलमान इन दिनों लद्दाख में अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

14:12 (IST) 14 Sep 2025

कौन है जोनस कोनर? 15 साल के बच्चे की तस्वीर शेयर कर सलमान खान ने की तारीफ

अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जोनस कोनर की तस्वीर शेयर कर एक खास मैसेज लिखा है। …अधिक जानकारी
13:12 (IST) 14 Sep 2025

Bhojpuri Geet: ‘माई मोरी अंगना में अईली’- माता की भक्ति में लीन नजर आए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, नवरात्रि से पहले वायरल हुआ गीत

नवरात्रि आने से पहले ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह का देवी गीत ‘माई मोरी अंगना में अईली’ एक बार फिर ट्रेंड में आ गया है। …और पढ़ें
11:35 (IST) 14 Sep 2025

पवन सिंह विवाद के बाद एक्ट्रेस अंजलि राघव ने की अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात, कथावाचक से पूछा ये सवाल

कुछ दिनों पहले हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव और भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह उन्हें टच करते हुए नजर आए थे। अब अभिनेत्री ने इस विवाद के बाद कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से मुलाकात की है। …और पढ़ें
10:18 (IST) 14 Sep 2025

13 साल में आयुष्मान खुराना ने की 20 फिल्में, 8 हिट 7 फ्लॉप बाकी एवरेज, यहां देखें अभिनेता का करियर ग्राफ

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना आज 14 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके करियर ग्राफ के बारे में। …अधिक जानकारी
09:20 (IST) 14 Sep 2025

Mirai BO Collection Day 2: दूसरे दिन तेजा सज्जा की ‘मिराई’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़, शनिवार को किया इतना कलेक्शन

Mirai Box Office Collection: तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘मिराई’ के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। चलिए जानते हैं कि इस मूवी ने कितना कलेक्शन कर लिया है। …यहां पढ़ें
08:23 (IST) 14 Sep 2025

ऋषि कपूर की शादी में रेखा की मांग में भरे सिंदूर के हुए थे चर्चे, जया बच्चन ने अभिनेत्री को घर बुलाकर बताया वो हैं मिसेज बच्चन

वरिष्ठ पत्रकार पूजा सामंत ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रेखा, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। …यहां पढ़ें
07:13 (IST) 14 Sep 2025

कैसे एक टीचर के बेटे ने इंटरनेट सेंसेशन बन जीता Bigg Boss, करोड़ों में है नेटवर्थ

Elvish Yadav Birthday and age: एल्विश यादव का आज 28वां जन्मदिन है और उनके दोस्त उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई दे रहे हैं। इस वक्त एल्विश को लेकर खबर आ रही है कि वो जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। …अधिक जानकारी
07:10 (IST) 14 Sep 2025

LIVE: फराह ने लगाई बसीर अली की क्लास

फराह खान ने आते ही सबसे पहले बसीर अली की क्लास लगाई। डायरेक्टर ने कलर्स और शो की टीम की तरफ से माफी मांगते हुए तंज कसा कि आपको कौनसे दिग्गज चाहिए थे शो में बता दीजिए। इसके बाद वह शो के एक्स कैप्टन को बुलाती हैं और कहती हैं कि वो शो में कौन से दिग्गज कंटेस्टेंट्स को चाहते हैं, उनके नाम बोर्ड पर लिख दीजिए। इसके बाद उनकी काफी क्लास लगाती हैं।