Entertainment News Updates: फेमस सिंगर जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था और मंगलवार को गायक का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनके शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया गया।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है। पहले दिन से ही इस शो में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कंटेस्टेंट्स कभी आपस में भिड़ते हुए नजर आते हैं, तो कभी कुछ के बीच में तकरार हो जाती है। अब बीते दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। सोमवार को कुनिका सदानंद और जीशान के बीच खूब लड़ाई हुई, तो वहीं फरहाना हो कुनिका के बीच में भी खटपट हुई। वहीं, नीलम एपिसोड में फूट-फूटकर रोने लगीं। चलिए जानते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है।

इसके अलावा अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। ऐसे में देखते हैं कि पहले मंडे टेस्ट में यह मूवी पास हुई या फेल। वहीं, फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर का आयोजन किया गया, जिसमें देखने को मिला कि जान्हवी कपूर अपनी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की साड़ी पहन कर पहुंचीं और लाइमलाइट लूट ली। मनोरंजन और ‘बिग बॉस 19’ से जुड़ी खबरें पढ़ें यहां।

Live Updates
14:23 (IST) 23 Sep 2025

ब्रेकअप के बाद फिर आमने-सामने आए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा, एक-दूसरे को लगाया गले

‘होमबाउंड’ के प्रीमियर में सब की निगाहें तब ठहर गई, जो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक-दूसरे को ब्रेकअप के बाद गले लगाया। …यहां पढ़ें
13:29 (IST) 23 Sep 2025

Zubeen Garg Death: पंचतत्व में विलीन हुए गायक जुबिन गर्ग

फेमस गायक जुबिन गर्ग मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनकी चिता को मुखाग्नि बहन ने दी। इस दौरान पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं।

13:22 (IST) 23 Sep 2025

Navratri 2025: ‘माई के आरती उतारे’- नवरात्रि में छाया पवन सिंह का भोजपुरी गीत, माता की भक्ति में डूबे ‘पावर स्टार’

नवरात्रि में पवन सिंह का भोजपुरी देवी गीत ‘माई के आरती उतारे’ छाया हुआ है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। …और पढ़ें
11:31 (IST) 23 Sep 2025
Zubeen Garg Death: सीएम हिमंत सरमा ने दी श्रद्धांजलि

असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अंतिम संस्कार से पहले जुबिन गर्ग को श्रद्धांजलि दी है।

11:26 (IST) 23 Sep 2025

जब महेश भट्ट ‘सारांश’ में अनुपम खेर की जगह संजीव कुमार को करने वाले थे कास्ट, अभिनेता ने डायरेक्टर को बोला था धोखेबाज | EXPRESSO

एक्सप्रेसो के लेटेस्ट एडिशन में अनुपम खेर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में बात की है। …अधिक जानकारी
10:02 (IST) 23 Sep 2025

‘भाजपा का आदमी है…’, अनुपम खेर ने पीएम मोदी को बताया महान नेता, बोले- एक वफादार भारतीय होने में कोई शर्म नहीं | EXPRESSO

एक्सप्रेसो के लेटेस्ट एडिशन में अनुपम खेर ने राजनीतिक विचारों, पीएम मोदी समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की। …पूरी जानकारी
09:27 (IST) 23 Sep 2025

Zubeen Garg Death: श्रद्धांजलि देने हजारों लोग श्मशान स्थल पहुंचे

जुबिन गर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हजारों लोग श्मशान स्थल पर पहुंचे गए हैं और अपने सिंगर को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। बता दें कि जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा वह जगह गुवाहाटी से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है।

09:22 (IST) 23 Sep 2025

Zubeen Garg Death: प्रशंसकों ने नेशनल हाईवे किया जाम

दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग के प्रशंसकों ने रविवार को असम के जोरहाट में राष्ट्रीय राजमार्ग को कई घंटों तक जाम कर दिया और मांग की कि उनके पार्थिव शरीर को शहर लाया जाए।

08:54 (IST) 23 Sep 2025

Jolly LLB 3 Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई अक्षय-अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’, चौथे दिन धड़ाम से गिरी कमाई

Jolly Llb 3 Collection Day 4: पहले मंडे टेस्ट में ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है। चलिए जानते हैं कि इसने अभी तक कितना बिजनेस किया है। …अधिक जानकारी
08:17 (IST) 23 Sep 2025

LIVE: आज होगा सिंगर जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार

सिंगर जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार आज यानी मंगलवार को किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया सुबह 9:30-10 बजे से शुरू हो सकती है। बता दें कि इससे पहले उनका दूसरा पोस्टमार्टम कराया गया।

07:52 (IST) 23 Sep 2025

National Film Awards LIVE Updates: शाहरुख खान को मिलेगा करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित

71st National Film Awards LIVE Updates: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज 23 सितंबर को दिल्ली में किया गया है, जिसमें सभी विजेताओं को अवॉर्ड मिलेंगे। …पूरी जानकारी
07:11 (IST) 23 Sep 2025

Bigg Boss 19: कुनिका और फरहाना में हुई खटपट

सुबह-सुबह किचन के काम को लेकर कुनिका और फरहाना के बीच खटपट हो गई। वहीं, यह सब फरहाना की दोस्त और शो की कंटेस्टेंट नेहल सीक्रेट रूम से देख रही थीं।