Bigg Boss 19 Updates, OTT Movie Release, Bollywood News in Hindi: ‘बिग बॉस 19’ का ये वीक काफी रोमांचक रहा है। अमाल मलिक पर गंभीर आरोप लगाने के लिए फराह खान ने नेहल चुडासमा की कड़ी आलोचना की। हाल ही के एक एपिसोड में, नेहल ने अमाल मलिक पर एक टास्क के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने उनके इरादों पर सवाल नहीं उठाया था, लेकिन नेहल ने उनके द्वारा “शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाए जाने” पर निराशा व्यक्त की।

एक तरफ शो में कई कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिले, तो दूसरी तरफ अमल मलिक घर के नए कैप्टन बन जाते हैं। इसके बाद उनके और फरहाना के बीच भी तीखी बहस हो जाती है और ऐसे में म्यूजिक कंपोजर उन्हें सजा देते हैं कि फरहाना को ना ही ब्रेकफास्ट मिलने वाला है और ना ही लंच डिनर। इसके बाद बसीर अपनी दोस्त को समझाते हैं, लेकिन वह उनकी बात भी नहीं सुनती।

इसके अलावा आज वीकेंड का वार होने वाला है, जिसमें सलमान खान की जगह बतौर होस्ट फराह खान नजर आने वाली हैं। दरअसल, अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, तो ऐसे में फराह ने इस वीक उनकी जगह ले ली है। शो की नई होस्ट आते ही, सबकी जमकर क्लास लगाने वाली हैं। उनके अलावा अक्षय कुमार और अरशद वारसी भी अपनी मूवी ‘जॉली एलएलबी 3’ को प्रमोट करने आएंगे।

Live Updates
18:00 (IST) 13 Sep 2025

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन का हुआ एक्सीडेंट, तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद हुई सर्जरी

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन एक दुर्घटना में घायल हो गए और 3 दिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी सर्जरी हुई है। दोनों के करीबी दोस्त ने बताया कि विक्की के हाथ में गहरी चोट लगी थी, जिसमें 45 टांके आए। ...पूरी जानकारी
17:21 (IST) 13 Sep 2025

'हमें नीचा दिखाने की साजिश', बहन खुशबू के बयान को लेकर दिशा पटानी के घर पर हमला, बेटी के सपोर्ट में आए पिता

दिशा पटानी के घर के बाहर 11 सितंबर की रात फायरिंग हुई और फिर सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि क्यों ऐसी घटना को अंजाम दिया गया। अब दिशा के पिता ने इसे साजिश बताया है। ...यहां पढ़ें
17:20 (IST) 13 Sep 2025

अशनीर ग्रोवर के घर में वाकई है 10 करोड़ का डाइनिंग टेबल? फराह खान ने पता लगाई सच्चाई

अशनीर ग्रोवर के घर के 10 करोड़ के डाइनिंग टेबल को लेकर जो चर्चा हो रही थी, उसकी सच्चाई फराह खान ने अपने व्लॉग में दिखाई। अशनीर ने बताया कि दरअसल उनका टेबल 150 किलो का है, जिसे बढ़ा चढ़ाकर ये कर दिया गया। ...और पढ़ें
16:08 (IST) 13 Sep 2025

डायरेक्टर के कहने पर महिमा चौधरी ने बदला था अपना नाम, बाद में होने लगा पछतावा

महिमा चौधरी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। महिमा का असली नाम रितु है और पहली फिल्म के लिए उनका अपना नाम बदलना पड़ा था। ...यहां पढ़ें
14:06 (IST) 13 Sep 2025

2 घंटे 11 मिनट की ये साउथ फिल्म देती है 'महाराजा' को मात, सस्पेंस देख हिल जाएगा दिमाग, IMDb पर मिली 9.4 की रेटिंग

वीकेंड की शुरुआत हो गई है और अगर आप ओटीटी पर नई मूवी की तलाश कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको एक बेहतरीन फिल्म के बारे में बताते हैं। ...पूरी जानकारी
13:23 (IST) 13 Sep 2025

LIVE: अस्पताल में भर्ती हुए विक्की जैन

अंकिता लोखंडे के पति बिजनेसमैन विक्की जैन अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। हालांकि, उन्हें क्या हुआ है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। विक्की अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में पट्टी बंधी हुई है।

12:30 (IST) 13 Sep 2025

‘8 से 10 राउंड फायरिंग हुई’, दिशा पाटनी के पिता जगदीश का बयान आया सामने, बताई घटना की पूरी कहानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर फायरिंग हुई। अब इस मामले में उनके पिता का बयान सामने आया है। ...और पढ़ें
11:27 (IST) 13 Sep 2025

Navratri 2025: 'काली कलकत्ता में पुजाली'- खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी गीत है बेहद खास, सुनकर भक्तिमय हो जाएगा माहौल

नवरात्रि 2025 को शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है और अब इससे पहले खेसारी लाल यादव का गीत 'काली कलकत्ता में पुजाली' वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें
10:26 (IST) 13 Sep 2025

LIVE: 'नागिन 7' में नजर आएंगी प्रियंका चाहर?

टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर अब खबरें आ रही है कि वह एकता कपूर के एवरग्रीन शो 'नागिन' के सातवें सीजन में नजर आने वाली हैं। हालांकि, अब वह शो में नागिन का रोल निभाती हैं या नहीं ये तो आने वाले समय में ही देखने को मिलेगा।

10:08 (IST) 13 Sep 2025

Mirai Box Office Collection: तेजा सज्जा की 'मिराई' ने ओपनिंग डे पर मचाया तूफान, तोड़ा 'हनुमान' का रिकॉर्ड

Mirai Collection: तेजा सज्जा स्टारर फिल्म 'मिराई' सिनेमाघरों में 12 सितंबर को रिलीज होते ही कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ...और पढ़ें
09:24 (IST) 13 Sep 2025

Bigg Boss 19 Eviction: सलमान खान के शो में होगा पहला डबल एविक्शन, ये 2 कंटेस्टेंट्स होंगे बाहर, नाम सुनकर टूट जाएगा दिल

Bigg Boss 19 Double Eviction: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' में दो कंटेस्टेंट्स शो से बाहर होने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि ये दोनों कौन हैं। ...यहां पढ़ें
08:35 (IST) 13 Sep 2025

LIVE: 23 सितंबर को होगा नेशनल फिल्म पुरस्कार का आयोजन

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 समारोह 23 सितंबर को शाम 4 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें शीर्ष विजेता शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और कई अन्य हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, विजेताओं और निर्णायक मंडल के सदस्यों को एक आधिकारिक पत्र और निमंत्रण के माध्यम से समय, तिथि और स्थान के बारे में सूचित कर दिया गया है।

08:32 (IST) 13 Sep 2025

'अक्षरा आपसे प्यार करती है', पवन सिंह की शादी के दौरान आम्रपाली दुबे ने किया था भोजपुरी स्टार फोन, पूछा था ये सवाल

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पवार स्टार पवन सिंह को लेकर बात की है और बताया है कि उन्होंने एक्टर की शादी के दौरान उन्हें फोन किया था। ...पूरी जानकारी
07:19 (IST) 13 Sep 2025

LIVE: फराह खान करेंगी वीकेंड का वार होस्ट

इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' में 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान नहीं, बल्कि फराह खान बतौर होस्ट नजर आने वाली हैं। दरअसल, अभिनेता अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, तो ऐसे में फराह ने उनकी जगह ले ली है। शो की नई होस्ट आते ही, सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाने वाली हैं, जिसके कई प्रोमो भी सामने आ गए हैं।

07:16 (IST) 13 Sep 2025

LIVE: अमल मलिक बने ‘बिग बॉस’ के नए कैप्टन

'बिग बॉस 19' में इस हफ्ते नया कैप्टन बनाने के लिए टास्क हुआ, जिसमें घरवालों को दो टीम रेड और ब्लू में बांटा गया। इसके बाद टीम रेड ने टास्क जीता और फिर उस टीम में मौजूद सभी लोगों ने बताया कि क्यों उन्हें कैप्टन बनना चाहिए। इसके बाद घर में वोटिंग हुई, जिसमें सबसे ज्यादा वोट अमल को मिले और वह इस तरह से नए कैप्टन बन गए।