Entertainment News Highlights 8th June : नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। प्रभास-कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुुरुष’ को 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मूवी को ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है। इस सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म ‘हर भारतीय की आदिपुरुष’ बन गई है। दूरदर्शन की फेमस इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर (Gitanjali Aiyar) का निधन हो गया है। वो पहली इंग्लिश एंकरों में से एक थीं। उनके निधन की खबर के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उन्होंने 30 से ज्यादा सालों तक दूरदर्शन पर एंकरिंग की और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार भी मिल चुका है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में डायरेक्टर ओम राउत, कृति को ‘गुडबाय किस’ कर चर्चा में आ गए हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं साथ ही इससे लोगों की भावनाएं आहत हो गई हैं। वहीं, एडवेंचर शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, रजनीकांत और रणवीर सिंह के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस शो में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बेयर ग्रिल्स इस बार देसी गर्ल और विराट कोहली के साथ भारत में एडवेंचर शो करने वाले हैं। हालांकि, अभी इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़ रहिए।
उर्फी जावेद का फैशन सिर्फ वो ही समझ सकती हैं, देखिए एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक
राजकुमार राव, अभिषेक अवस्थी और अपारशक्ति खुराना 'स्त्री' की स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आए।
#Stree2 prep is on. @nowitsabhi @RajkummarRao @Aparshakti look engrossed with the script.
— Suresh Mathew (@Suresh_Mathew_) June 7, 2023
Pic by: @amarkaushik pic.twitter.com/jRfw0ug1Hf
फिल्म की टीम ने तस्वीर शेयर की है जिसमें अटल बिहारी बाजपेयी का रोल प्ले करने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी योगी आदित्यनाथ के साथ पोज देते दिख रहे हैं।
'आदिपुरुष' की टीम ने इस बात की जानकारी दी है कि रणबीर कपूर 10 हजार वंचित बच्चों को ये फिल्म दिखाने वाले हैं। और पढ़ें
भारत मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता की मेजबानी करने के लिए तैयार है, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता लगभग तीन दशकों के बाद देश में वापसी कर रही है। मिस वर्ल्ड का बहुप्रतीक्षित 71वां संस्करण इस साल नवंबर में होने की उम्मीद है। भारत ने आखिरी बार 1996 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी की थी।
अरशद वारसी ने पुष्टि की है कि वह अक्षय कुमार के साथ Jolly LLB 3 कर रहे हैं। 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।
सस्पेंस थ्रिलर 'धूमम' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
A few souls leave behind a trail (er) of Smoke and Mirrors.
— Hombale Films (@hombalefilms) June 8, 2023
The intriguing #DhoomamTrailer out now!
▶️ https://t.co/Bqh8M7noYV#ധൂമം #Dhoomam Worldwide Grand Release On June 23, 2023.#FahadhFaasil @pawanfilms #VijayKiragandur @aparnabala2 @hombalefilms @PrithvirajProd… pic.twitter.com/sMjzuTmUL6
कश्मीरी म्यूजिक पर बना म्यूजिक वीडियो ' Kya Karie Korimol' वायरल हो गया है। इसे 13 दिन के भीतर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
10 million YouTube views in 13 days: Wedding song 'Kya Karie Korimol' puts spotlight on Kashmiri music
— ANI Digital (@ani_digital) June 8, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/3dHtW7tIC7#KyaKarieKorimol #Kashmirisong #KashmirCulture pic.twitter.com/uSbZwN7bux
'कार्तिकेय 2' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने 'आदिपुरुष' के दस हजार टिकट को डोनेट करने का ऐलान किया है। ये टिकट बूढ़े लोगों, सरकारी स्कूल के बच्चों और अनाथालय को फ्री में दिए जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
प्रभास-कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुुरुष' को 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मूवी को 'यू' सर्टिफिकेट मिला है। इस सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म 'हर भारतीय की आदिपुरुष' बन गई है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने अपने नए रिश्ते को लेकर सफाई दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
अमेजन प्राइम की ऑरिजनल सीरीज 'जी करदा' का म्यूजिक एलबम लॉन्च कर दिया गया है। इसके गाने रूह को छू लेने वाले हैं। ये एल्बम सचिन-जिगर द्वारा रचित है और गीत जिगर सरैया, रश्मीत कौर, आई पी सिंह, मेलो डी और सिमरन चौधरी द्वारा लिखे गए हैं।
शिल्पा शेट्टी आज अपना 48 साल की हो गई हैं। ऐसे में फैंस जानन के लिए बेताब हैं कि वो अपना जन्मदिन कहां और कैसे मनाने वाली हैं। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का प्लान भी सामने आया है कि वो लंदन में बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। यहां वो परिवार के साथ जश्न मनाने वाली हैं।
चारू असोपा और राजीव सेन तलाक ले रहे हैं। लेकिन वह साथ मिलकर बेटी की परवरिश करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे सभी प्लेटफार्मों पर 45 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
45 Million times grateful for the pure love you have showered on us! Thank you for your love ?✨ #SatyaPremKiKathaTrailer OUT NOW https://t.co/s86FFhPiVS #SajidNadiadwala #SatyaPremKiKatha #29thJune @TheAaryanKartik @advani_kiara @sameervidwans @shareenmantri… pic.twitter.com/7Wlzd2pl0Q
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) June 7, 2023
फिल्म एक्टर केआरके ने विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म Zara Hatke Zara Bachke को डिजास्टर बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
सिंगर नेहा कक्कड़ का 6 जून को जन्मदिन था। इस खास मौके पर उन्होंने खास पार्टी का आयोजन किया। उनके परिवार और दोस्तों को घर पर बुलाया गया और सबने चाय पार्टी की। इसकी तस्वीरें सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं। देखें…
काम्या पंजाबी ने हाल ही में कुछ ऐसा कहा जिसे उनका सोनाक्षी पर कटाक्ष माना जा रहा है। यहां पढें पूरी खबर…
प्रभास और कृति सेनन का 'आदिपुरुष' से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने एक कारनामे ने फैंस का दिल जीत लिया है। पढ़िए पूरी खबर…
दूरदर्शन की फेमस इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर (Gitanjali Aiyar) का निधन हो गया है। वो पहली इंग्लिश एंकरों में से एक थीं। उनके निधन की खबर के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उन्होंने 30 से ज्यादा सालों तक दूरदर्शन पर एंकरिंग की और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार भी मिल चुका है।
एडवेंचर शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, रजनीकांत और रणवीर सिंह के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस शो में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बेयर ग्रिल्स इस बार देसी गर्ल और विराट कोहली के साथ भारत में एडवेंचर शो करने वाले हैं।
'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट से कृति सेनन और डायरेक्टर ओम राउत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निर्देशक एक्ट्रेस को तिरुपति मंदिर के बाहर 'गुडबाय किस' और गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर काफी बवाल मचा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर…
प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का ट्रेलर बीते दिन तिरुपति मंदिर में भव्य तरीके के लॉन्च किया गया। इस इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट समेत डायरेक्टर ओम राउत भी मौजूद रहे।