Entertainment News Highlights 8th June : नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। प्रभास-कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुुरुष’ को 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मूवी को ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है। इस सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म ‘हर भारतीय की आदिपुरुष’ बन गई है। दूरदर्शन की फेमस इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर (Gitanjali Aiyar) का निधन हो गया है। वो पहली इंग्लिश एंकरों में से एक थीं। उनके निधन की खबर के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उन्होंने 30 से ज्यादा सालों तक दूरदर्शन पर एंकरिंग की और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार भी मिल चुका है। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में डायरेक्टर ओम राउत, कृति को ‘गुडबाय किस’ कर चर्चा में आ गए हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं साथ ही इससे लोगों की भावनाएं आहत हो गई हैं। वहीं, एडवेंचर शो ‘मैन वर्सेस वाइल्ड’ दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, रजनीकांत और रणवीर सिंह के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस शो में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बेयर ग्रिल्स इस बार देसी गर्ल और विराट कोहली के साथ भारत में एडवेंचर शो करने वाले हैं। हालांकि, अभी इसका ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़ रहिए।

Live Updates
18:48 (IST) 8 Jun 2023
उर्फी जावेद के नए लुक ने उड़ाए लोगों के होश

उर्फी जावेद का फैशन सिर्फ वो ही समझ सकती हैं, देखिए एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक

18:45 (IST) 8 Jun 2023
'स्त्री 2' पर काम हुआ शुरू

राजकुमार राव, अभिषेक अवस्थी और अपारशक्ति खुराना 'स्त्री' की स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आए।

18:43 (IST) 8 Jun 2023
Main ATAL Hoon की टीम ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

फिल्म की टीम ने तस्वीर शेयर की है जिसमें अटल बिहारी बाजपेयी का रोल प्ले करने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी योगी आदित्यनाथ के साथ पोज देते दिख रहे हैं।

17:47 (IST) 8 Jun 2023
रणबीर कपूर 10 हजार वंचित बच्चों को दिखाएंगे 'आदिपुरुष'

'आदिपुरुष' की टीम ने इस बात की जानकारी दी है कि रणबीर कपूर 10 हजार वंचित बच्चों को ये फिल्म दिखाने वाले हैं। और पढ़ें

17:46 (IST) 8 Jun 2023
भारत करेगा मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता को होस्ट

भारत मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता की मेजबानी करने के लिए तैयार है, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता लगभग तीन दशकों के बाद देश में वापसी कर रही है। मिस वर्ल्ड का बहुप्रतीक्षित 71वां संस्करण इस साल नवंबर में होने की उम्मीद है। भारत ने आखिरी बार 1996 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी की थी।

16:45 (IST) 8 Jun 2023
अरशद वारसी ने किया Jolly LLB 3 का ऐलान

अरशद वारसी ने पुष्टि की है कि वह अक्षय कुमार के साथ Jolly LLB 3 कर रहे हैं। 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है।

16:31 (IST) 8 Jun 2023
मलयालम सस्पेंस थ्रिलर 'धूमम' का दमदार ट्रेलर रिलीज

सस्पेंस थ्रिलर 'धूमम' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

13:20 (IST) 8 Jun 2023
कश्मीरी म्यूजिक पर बना म्यूजिक वीडियो वायरल

कश्मीरी म्यूजिक पर बना म्यूजिक वीडियो ' Kya Karie Korimol' वायरल हो गया है। इसे 13 दिन के भीतर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

13:18 (IST) 8 Jun 2023
'कार्तिकेय 2' के प्रोड्यूसर ने डोनेट किए दस हजार टिकट

'कार्तिकेय 2' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने 'आदिपुरुष' के दस हजार टिकट को डोनेट करने का ऐलान किया है। ये टिकट बूढ़े लोगों, सरकारी स्कूल के बच्चों और अनाथालय को फ्री में दिए जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:10 (IST) 8 Jun 2023
प्रभास-कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुुरुष' को मिला 'यू' सर्टिफिकेट

प्रभास-कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुुरुष' को 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मूवी को 'यू' सर्टिफिकेट मिला है। इस सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म 'हर भारतीय की आदिपुरुष' बन गई है।

12:41 (IST) 8 Jun 2023
नए रिश्ते पर बोलीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने अपने नए रिश्ते को लेकर सफाई दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:38 (IST) 8 Jun 2023
'जी करदा' का म्यूजिक एलबम हुआ लॉन्च

अमेजन प्राइम की ऑरिजनल सीरीज 'जी करदा' का म्यूजिक एलबम लॉन्च कर दिया गया है। इसके गाने रूह को छू लेने वाले हैं। ये एल्बम सचिन-जिगर द्वारा रचित है और गीत जिगर सरैया, रश्मीत कौर, आई पी सिंह, मेलो डी और सिमरन चौधरी द्वारा लिखे गए हैं।

11:54 (IST) 8 Jun 2023
रकुल प्रीत की ‘आई लव यू’ का ट्रेलर रिलीज

रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘आई लव यू’ (I Love You) का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसका वीडियो काफी मजेदार और रोमांटिक है।

11:53 (IST) 8 Jun 2023
रकुल प्रीत की 'आई लव यू' का ट्रेलर रिलीज

रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म 'आई लव यू' (I Love You) का ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसका वीडियो काफी मजेदार और रोमांटिक है।

11:45 (IST) 8 Jun 2023
क्या है शिल्पा शेट्टी का बर्थडे प्लान?

शिल्पा शेट्टी आज अपना 48 साल की हो गई हैं। ऐसे में फैंस जानन के लिए बेताब हैं कि वो अपना जन्मदिन कहां और कैसे मनाने वाली हैं। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का प्लान भी सामने आया है कि वो लंदन में बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं। यहां वो परिवार के साथ जश्न मनाने वाली हैं।

11:28 (IST) 8 Jun 2023
चारू असोपा-राजीव सेन ले रहे तलाक, बेटी की परवरिश पर कही ये बात

चारू असोपा और राजीव सेन तलाक ले रहे हैं। लेकिन वह साथ मिलकर बेटी की परवरिश करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:04 (IST) 8 Jun 2023
'सत्यप्रेम की कथा' के ट्रेलर ने जीता दर्शकों का दिल

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' के ट्रेलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे सभी प्लेटफार्मों पर 45 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

10:40 (IST) 8 Jun 2023
KRK ने Zara Hatke Zara Bachke को बताया आपदा

फिल्म एक्टर केआरके ने विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म Zara Hatke Zara Bachke को डिजास्टर बताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:57 (IST) 8 Jun 2023
नेहा कक्कड़ ने बर्थडे पर दोस्तों और परिवार के साथ की टी-पार्टी

सिंगर नेहा कक्कड़ का 6 जून को जन्मदिन था। इस खास मौके पर उन्होंने खास पार्टी का आयोजन किया। उनके परिवार और दोस्तों को घर पर बुलाया गया और सबने चाय पार्टी की। इसकी तस्वीरें सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की हैं। देखें...

09:49 (IST) 8 Jun 2023
काम्या पंजाबी ने सोनाक्षी सिन्हा पर किया कटाक्ष!

काम्या पंजाबी ने हाल ही में कुछ ऐसा कहा जिसे उनका सोनाक्षी पर कटाक्ष माना जा रहा है। यहां पढें पूरी खबर...

09:48 (IST) 8 Jun 2023
प्रभास के वीडियो ने जीता फैंस का दिल

प्रभास और कृति सेनन का 'आदिपुरुष' से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर ने एक कारनामे ने फैंस का दिल जीत लिया है। पढ़िए पूरी खबर...

09:17 (IST) 8 Jun 2023
दूरदर्शन की न्यूज एंकर गीतांजलि का निधन

दूरदर्शन की फेमस इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर (Gitanjali Aiyar) का निधन हो गया है। वो पहली इंग्लिश एंकरों में से एक थीं। उनके निधन की खबर के बाद से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उन्होंने 30 से ज्यादा सालों तक दूरदर्शन पर एंकरिंग की और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार भी मिल चुका है।

08:10 (IST) 8 Jun 2023
बेयर ग्रिल्स के शो में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा!

एडवेंचर शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' दर्शकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, रजनीकांत और रणवीर सिंह के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस शो में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि बेयर ग्रिल्स इस बार देसी गर्ल और विराट कोहली के साथ भारत में एडवेंचर शो करने वाले हैं।

08:09 (IST) 8 Jun 2023
कृति सेनन को किस कर बुरा फंसे 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर

'आदिपुरुष' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट से कृति सेनन और डायरेक्टर ओम राउत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निर्देशक एक्ट्रेस को तिरुपति मंदिर के बाहर 'गुडबाय किस' और गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर काफी बवाल मचा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर...

08:08 (IST) 8 Jun 2023
तिरुपति मंदिर में लॉन्च हुआ ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर

प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) का ट्रेलर बीते दिन तिरुपति मंदिर में भव्य तरीके के लॉन्च किया गया। इस इवेंट में फिल्म की स्टार कास्ट समेत डायरेक्टर ओम राउत भी मौजूद रहे।