Entertainment News Highlights: नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता मनोरंजन के पेज पर। यहां आपको बॉलीवुड से जुड़ी सारी बड़ी खबरें मिलेंगी। शुरुआत करते हैं अल्लू अर्जुन से। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का ‘पुष्पा 2’ के टीजर के बाद अब फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इससे पहले इसका टीजर वीडियो जारी किया गया था। नए लुक में एक्टर का बवाल लुक देखने के लिए मिल रहा है। साथ ही सलमान खान ने भी अपनी जिम से लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का टीजर के बाद अब फर्स्ट लुक पोस्ट जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में उनका बवाल लुक देखने के लिए मिल रहा है।
#Pushpa2TheRule Begins!!! pic.twitter.com/FH3ccxGHb8
— Allu Arjun (@alluarjun) April 7, 2023
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का फर्स्ट टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो को एक्टर के जन्मदिन से पहले जारी कर फैंस को मेकर्स की ओर से बड़ा सरप्राइज दिया गया है।
‘PUSHPA’ IS BACK: FANTASTIC INTRO TO ‘PUSHPA 2’ – *HINDI* VIDEO… A day before #AlluArjun’s birthday, Team #Pushpa2 unveils a unique video, a smart strategy that only doubles the excitement for the much-awaited film… HINDI video…#WhereIsPushpa?#Pushpa2TheRule… pic.twitter.com/L93FAVlabH
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 7, 2023
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिटनेस फ्रीक बन गई हैं। उन्होंने लेटेस्ट तस्वीरों में अपने एब्स फ्लॉन्ट किए हैं। इसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा,'महीनों की कड़ी मेहनत के बाद आज चाय बिस्किट खा सकती हूं।' साथ ही उन्होंने लिखा कि 'छोले भटूरे भी खाने के लिए तैयार हैं'।
सलमान खान की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसका ट्रेलर वीडियो 10 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
एक्ट्रेस निमरत कौर जल्द ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। वो उनके साथ फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी और लिखा, 'मुंबई सिर्फ़ सपनों का शहर नहीं है,यह वह शहर है जहाँ सपने साकार होते हैं…'।
साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार सूर्या (Suriya) की फिल्मों का हर किसी को इंतजार है, इस बीच सूर्या की आने वाले फिल्म सूर्या 42 (Suriya 42) का ऐलान कर दिया गया है। रविवार 16 अप्रैल 2023 की सुबह 9.05 बजे फिल्म का टाइटल और रिलीज़ डेट की अनाउंसमेंट की जाएगी। आपको बता दें कि सूर्या 42 (Suriya 42) को 10 भाषाओं में 3D में रिलीज की जाएगी।
ईडन गार्डन में शाहरुख खान ने अपने स्पेशल फैन से मुलाकात की।
TIME100 Reader Poll 2023: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। शाहरुख खान ने टाइम 100 की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। और पढ़ें
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' कमाई के मामले में पिछड़ गई है। 8 दिन में फिल्म ने 60 करोड़ का बिजनेस भी नहीं किया। यहां पढ़ें
शाहरुख खान ने कोहली को झूमे जो पठान के स्टेप्स भी सिखाए।
Picture Of The Day!??♥️♥️#ViratKohli #ShahRukhKhan #KKRvRCB pic.twitter.com/f7EhM0PpoE
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) April 6, 2023
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। तस्वीरों में प्रियंका को मालती को अपनी बाहों में पकड़े देखा जा सकता है।
आकांक्षा दुबे ने वेलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए समर सिंह के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। उनके सुसाइड के बाद से समर सिंह फरार था। और पढ़ें