Entertainment News Highlights: नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता मनोरंजन के पेज पर। यहां आपको बॉलीवुड से जुड़ी सारी बड़ी खबरें मिलेंगी। शुरुआत करते हैं अल्लू अर्जुन से। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का ‘पुष्पा 2’ के टीजर के बाद अब फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है। इससे पहले इसका टीजर वीडियो जारी किया गया था। नए लुक में एक्टर का बवाल लुक देखने के लिए मिल रहा है। साथ ही सलमान खान ने भी अपनी जिम से लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Live Updates
21:21 (IST) 7 Apr 2023
'पुष्पा 2' से रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का टीजर के बाद अब फर्स्ट लुक पोस्ट जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में उनका बवाल लुक देखने के लिए मिल रहा है।

17:39 (IST) 7 Apr 2023
रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का टीजर वीडियो

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा: द रूल' का फर्स्ट टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो को एक्टर के जन्मदिन से पहले जारी कर फैंस को मेकर्स की ओर से बड़ा सरप्राइज दिया गया है।

15:02 (IST) 7 Apr 2023
तापसी पन्नू ने फ्लॉन्ट किया एब्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिटनेस फ्रीक बन गई हैं। उन्होंने लेटेस्ट तस्वीरों में अपने एब्स फ्लॉन्ट किए हैं। इसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा,'महीनों की कड़ी मेहनत के बाद आज चाय बिस्किट खा सकती हूं।' साथ ही उन्होंने लिखा कि 'छोले भटूरे भी खाने के लिए तैयार हैं'।

14:32 (IST) 7 Apr 2023
'किसी का भाई किसी की जान' का मोशन पोस्टर रिलीज

सलमान खान की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसका ट्रेलर वीडियो 10 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

14:26 (IST) 7 Apr 2023
क्या है शाहरुख खान की नेट वर्थ?

शाहरुख खान की नेट वर्थ 6000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। और पढ़ें

13:53 (IST) 7 Apr 2023
निमरत कौर अमिताभ बच्चन संग शेयर करेगी स्क्रीन

एक्ट्रेस निमरत कौर जल्द ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। वो उनके साथ फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी और लिखा, 'मुंबई सिर्फ़ सपनों का शहर नहीं है,यह वह शहर है जहाँ सपने साकार होते हैं…'।

11:42 (IST) 7 Apr 2023
Suriya 42: 16 अप्रैल 2023 को होगा सूर्या 42 के टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान

साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार सूर्या (Suriya) की फिल्मों का हर किसी को इंतजार है, इस बीच सूर्या की आने वाले फिल्म सूर्या 42 (Suriya 42) का ऐलान कर दिया गया है। रविवार 16 अप्रैल 2023 की सुबह 9.05 बजे फिल्म का टाइटल और रिलीज़ डेट की अनाउंसमेंट की जाएगी। आपको बता दें कि सूर्या 42 (Suriya 42) को 10 भाषाओं में 3D में रिलीज की जाएगी।

11:24 (IST) 7 Apr 2023
स्पेशल फैन से मिले शाहरुख खान

ईडन गार्डन में शाहरुख खान ने अपने स्पेशल फैन से मुलाकात की।

11:05 (IST) 7 Apr 2023
TIME100 Reader Poll 2023: 100 सबसे प्रभावशाली की लिस्ट में नंबर 1 पर शाहरुख खान

TIME100 Reader Poll 2023: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। शाहरुख खान ने टाइम 100 की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। और पढ़ें

10:33 (IST) 7 Apr 2023
'भोला' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' कमाई के मामले में पिछड़ गई है। 8 दिन में फिल्म ने 60 करोड़ का बिजनेस भी नहीं किया। यहां पढ़ें

10:31 (IST) 7 Apr 2023
KKR ने RCB को हराया तो शाहरुख ने लगाया कोहली को गले

शाहरुख खान ने कोहली को झूमे जो पठान के स्टेप्स भी सिखाए।

09:25 (IST) 7 Apr 2023
प्रियंका ने बेटी मालती मैरी के साथ पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। तस्वीरों में प्रियंका को मालती को अपनी बाहों में पकड़े देखा जा सकता है।

09:23 (IST) 7 Apr 2023
Akanksha Dubey death case: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह को किया गिरफ्तार

आकांक्षा दुबे ने वेलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए समर सिंह के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। उनके सुसाइड के बाद से समर सिंह फरार था। और पढ़ें