नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे ईद 2024 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फैंस को उनकी इस मूवी का बेसब्री से इंतजार था। रिलीज डेट सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इसमें दोनों स्टार्स के साथ पृथ्वीराज सुकुरमन भी होंगे। इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (MS Dhoni: the Untold story) को रिलीज किया जाएगा। इस खबर के सामने आते ही सुशांत के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं, एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां ने टीवी चैनल कलर्स को नोटिस भेज दिया है। उनका का कहना है कि चैनल अपराधी शीजान को टीआरपी के लिए KKK13 में लिया है। शीजान तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में कई दिनों तक जेल में रह चुके हैं। मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी खबरों के लिए बने रहिए।

Live Updates
16:53 (IST) 5 May 2023
बेटी के लिए हॉलीवुड छोड़ेंगी एंबर हर्ड?

एंबर हर्ड के करीबी ने बताया कि एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ स्पेन रहने लगी हैं और फिलहाल वापस नहीं आना चाहती हैं। और पढ़ें

16:52 (IST) 5 May 2023
ए आर रहमान ने शेयर किया केरल के मस्जिद में हुई हिंदू शादी का वीडियो

A.R. Rahman ने वीडियो को शेयर करते हुए इसे मानवता का उदाहरण बताया है। और पढ़ें

14:53 (IST) 5 May 2023
ईद पर सलमान नहीं अक्षय का दिखेगा जलवा

ईद पर अक्सर सलमान खान की फिल्में ही रिलीज होती हैं। लेकिन 2024 की ईद पर कुछ नया होने जा रहा है। इस दिन भाईजान नहीं बल्कि अक्षय कुमार का जलवा देखने के लिए मिलने वाला है। उनकी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद 2024 में रिलीज की जाएगी। इसमें उनके साथ एक्टर टाइगर श्रॉफ भी दिखाई देने वाले हैं। इसे 5 भाषओं में रिलीज किया जाएगा।

12:55 (IST) 5 May 2023
यूट्यूबर अगस्त्य चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत

यूट्यूबर अगस्त्य चौहान का सड़क हादसे में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो 300 किमी/प्रति घंटा की स्पीड से बाइक चलाकर रील वीडियो बना रहे थे। तभी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और इस दुर्घटना में उनका निधन हो गया। और पढ़ें

12:53 (IST) 5 May 2023
‘The Kerala Story’ का टीजर सोशल अकाउंट्स से होगा डिलीट

अदा शर्मा की फिल्म 'The Kerala Story' के प्रोड्यूसर ने विवादों के बीच हाई कोर्ट में कहा कि इसके टीजर को सोशल अकाउंट्स से हटा दिया जाएगा। इसमें दावा किया गया था कि गायब हुई 32000 महिलाओं ने ISIS को ज्वॉइन कर लिया था।

12:20 (IST) 5 May 2023
2 जून को नहीं रिलीज होगी ‘जवान’

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो इसे अब 2 जून को नहीं रिलीज किया जाएगा बल्कि अगस्त, 2023 में रिलीज किया जाएगा। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक स्पेशल सीक्वेंस को पोस्ट प्रोडक्शन में और ज्यादा वक्त लग रहा है।

12:14 (IST) 5 May 2023
विरुष्का ने साथ में दिया पोज तो यूजर बोले- ‘हमारे राम सीता’

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों दिल्ली में हैं और साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी बीच क्रिकेटर ने एक्ट्रेस वाइफ के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें दोनों को बेहद क्लोज देखा जा सकता है। इसे फोटो को देखकर लोग उन्हें 'राम सीता' की जोड़ी बता रहे हैं।

11:06 (IST) 5 May 2023
Backstreet Boys के लाइव कॉन्सर्ट में मलाइका अरोड़ा

Backstreet Boys का लाइव कॉन्सर्ट में बॉलीवुड सेलेब्स की भी जमावड़ा देखने के लिए मिला। इसी में से एक मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपनी गर्ल गैंग संग मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

10:49 (IST) 5 May 2023
‘द केरल स्टोरी’ पर यूट्यूब ने लिया एक्शन

अदा शर्मा की 'द केरल स्टोरी' के ट्रेलर पर एक्शन लिया है। इसी बीच उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर करके कहा, 'सत्यमेव जयते… सच की जीत होगी।'

09:50 (IST) 5 May 2023
फातिमा भुट्टो को स्वरा भास्कर ने दी बधाई

बिलाल भुट्टो की बहन फातिमा भुट्टो ने बीते दिन ही निकाह किया। निकाह के बाद उन्होंने हिंदू मंदिर के भी दर्शन किए। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी उन्हें निकाह की ढेरों बधाइयां दी है।

09:30 (IST) 5 May 2023
‘दिल ले गई’ गाने पर बैकग्राउंड डांसर बने शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh khan) का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डांस मूव्स कर रहे हैं। उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर कोरियोग्राफर को फॉलो कर उन्होंने बेहतरीन मूव्स दिखाए हैं।

07:01 (IST) 5 May 2023
प्रकाश राज ने की पीएम मोदी की हिटलर से तुलना

साउथ और बॉलीवुड में एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है साथ ही उनकी तुलना हिटलर से कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि 'इतिहास दोहरा रहा है।'

06:58 (IST) 5 May 2023
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने पहलवानों पर साधा निशाना

फिल्ममेकर अशोक पंडित पहलवानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर खूब ट्वीट कर रहे हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से उन्होंने रेसलर्स पर निशाना साधते हुए लिखा, ' हर भारतीय का इस देश की मिट्टी मे खून और पसीना दोनों मिला हुआ है! देश आपके आरोपों का सबूत मांग रहा है, जो आप नहीं दे पा रहे हैं! हक़ीक़त यह है की आप एक जाल में फंस गए हो जो अर्बन नक्सलियों ने और टूल किट ने बिछाया था! आपका इस्तेमाल हो रहा है जो की आप को बहुत जल्दी समझ आएगा! '

06:53 (IST) 5 May 2023
तुर्किश एक्टर Burak Deniz ने बॉलीवुड स्टार संग शेयर किया स्टेज

तुर्किश एक्टर Burak Deniz बीते दिन ही मुंबई पहुंचे हैं। वो FICCI Frames 2023 के लिए मुंबई पहुंचे हैं। इसी बीच एक्टर को बॉलीवुड स्टार्स अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला के साथ स्टेज शेयर करते हुए देखा गया।

06:49 (IST) 5 May 2023
बॉडी कॉन ड्रेस में ग्लैमरस दिखीं शमा सिकंदर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें बॉडी कॉन ड्रेस में ग्लैमरस देखा जा सकता है। ब्लैक आउटफिट में वो कमाल की लग रही हैं।

06:47 (IST) 5 May 2023
‘द नाइट मैनेजर फाइनल’ की रिलीज का हुआ ऐलान

अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धुलिपाला स्टारर वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर फाइनल' की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। एक्ट्रेस शोभिता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान किया है। इसे 30 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।