Entertainment News Highlights 5 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं, शाहरुख खान की ग्रेजुएशन की डिग्री की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसपर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। फिल्म ‘भोला’ ने 6 दिनों में कुल 50 करोड़ का बिजनेस किया है। ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर के खिलाफ सनातनधर्म के संत ने केस दर्ज कराया है। कहा जा रहा है कि फिल्म के पोस्टर में राम भगवान को बिना जनेऊ के दिखाया गया है और माता सीता की मांग में सिंदूर न होने के कारण ये केस दर्ज कराया गया है। उर्फी जावेद की तरह अतरंगी कपड़े पहनने वाली लड़की इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। NMACC इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि शाहरुख और गौरी झगड़ रहे हैं। अजय देवगन ने आज फैंस के सवालों का जवाब दिया और बताया कि गोलमाल 5 और सिंघम 3 कब आएगी। मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का अपडेट 5 अप्रैल

18:40 (IST) 5 Apr 2023
'गोलमाल 5' कब आएगी? अजय देवगन ने दिया जवाब

अजय देवगन ने फैन के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि गोलमाल 5 के लिए संयम रखने की जरूरत है।

18:39 (IST) 5 Apr 2023
'सिंघम 3' कब आएगी जानिए अजय देवगन से?

अजय देवगन से फैन ने पूछा कि सिंघम सीरीज में कब दिखेंगे तो एक्टर ने दिया जवाब।

15:26 (IST) 5 Apr 2023
राघव चड्ढा ने कहा वो शादी के लिए हैं तैयार

परिणीति चोपड़ा संग शादी की अफवाहों के बीच राघव चड्ढा का इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो शादी के लिए तैयार हैं। और पढ़ें

14:41 (IST) 5 Apr 2023
'पुष्पा 2' का वीडियो आया सामने

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से एक वीडियो सामने आया है। और पढ़ें

12:27 (IST) 5 Apr 2023
किच्चा सुदीप को मिली प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी

किच्चा सुदीप को प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10:15 (IST) 5 Apr 2023
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा का हुआ ब्रेकअप?

सोशल मीडिया पर माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के ब्रेकअप की खबरें छाई हुई हैं।

09:51 (IST) 5 Apr 2023
एक्टर ने दी अजय देवगन को नाम बदलने की सलाह

केआरके ने Bholaa की असफलता के बाद अजय देवगन को नाम बदलने की सलाह दी है।

09:48 (IST) 5 Apr 2023
'आदिपुरुष' के डायरेक्टर के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज

फिल्म 'आदिपुरुष'

के हालिया पोस्टर को लेकर फिल्म पर विवाद खड़ा हो गया है। सनातन धर्म के संत संजय दीनानाथ तिवारी ने मुंबई में फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत के साथ-साथ मूवी की कास्ट के खिलाफ नए पोस्टर की वजह से केस दर्ज कराया है।

09:44 (IST) 5 Apr 2023
शाहरुख खान की ग्रेजुएश डिग्री के साथ तस्वीर वायरल

शाहरुख खान ने साल 2016 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएश की डिग्री ली थी। जिसकी तस्वीर इस वक्त वायरल हो रही है।

मनोरंजन जगत की खबरों को पढ़ने के लिए बने रहिए।