Entertainment News Highlights 4 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे है। अयान मुखर्जी ने बहुचर्चित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे और तीसरे पार्ट की घोषणा की है। इस फिल्म के दो और पार्ट आने वाले हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इस खबर को लेकर ट्वीट किया है। पारिवारिक विवाद को लेकर चल रहे मुकदमे के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पूर्व पत्नी की आज कोर्ट में पेशी है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बॉलीवुड पर किए खुलासे को लेकर बात की है। स्वरा भास्कर ने कहा कि आज के भारत में रहना मतलब निराशा और क्रोध के साथ रहना। अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ ने सोमवार को करोड़ो में कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन 44.70 करोड़ रुपये हो गया है। सामंथा रुथ प्रभू ने पूर्व पति चैतन्या की डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। मनोरंजन से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें…
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 4 अप्रैल
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'येंतम्मा' रिलीज हो गया है।
War 2 के लिए आदित्य चोपड़ा ने अयान मुखर्जी को साइन किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड का खुलासा करने को लेकर अब बात की है, उन्होंने बताया कि इतने सालों बाद उन्होंने इस बारे में क्यों बात की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर भारत में रहने को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की है। जिसके लिए यूजर्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को अपनी मां, अपनी पत्नी आलिया और अपने दो बच्चों के साथ अदालत पहुंचे।
तरण आदर्श ने ट्विटर पर ब्रह्मास्त्र के दूसरे और तीसरे पार्ट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पहला पार्ट 2026 और दूसरा 2027 में रिलीज होगा।
मनोरंजन से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां बने रहिए।