Entertainment News Highlights 31 Mayनमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रही हैं। वहीं सारा ने हाल ही में मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा कियारा आडवाणी ने एक नई शानदार गाड़ी खरीदी है। इस गाड़ी की हर तरफ चर्चा हो रही है और इसकी कीमत 2.69 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। कियारा ने जो कार खरीदी है, उसका नाम Mercedes-Maybach S580 है। वहीं साउथ की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अब हॉलीवुड की उड़ान भरी है। उन्हें पहली इंग्लिश फीचर मूवी मिल गई है, जिसका नाम ‘चेन्नई स्टोरी’ है। इसका निर्देशन बाफ्टा विनर फिलिप जॉन कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जल्द ही यूके और चेन्नई में होगी। इसे दो भाषाओं इंग्लिश और तमिल में रिलीज किया जा सकता है। इसी के साथ द गॉडफादर स्टार अल पचीनो 83 साल की उम्र में चौथी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही ये कपल बच्चे का वेलकम करने वाला है।

Live Updates
14:44 (IST) 31 May 2023
अब OTT प्लेटफॉर्म्स को भी दिखानी होगी तंबाकू विरोधी चेतावनी

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए नियमों के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म को कंटेंट में तंबाकू विरोधी चेतावनी संदेशों को दिखाना अनिवार्य किया गया है।

14:43 (IST) 31 May 2023
बिपाशा बसु ने खरीदी लग्जरी एसयूवी Audi Q7

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी नई लग्जरी कार घर लेकर आए हैं। उन्होंने इसे अपनी नन्ही बेटी देवी की नई राइड बताया। कारदेखो डॉट कॉम पर ऑडी क्यू7 की कीमत 84.70 लाख से 92.30 लाख रुपये के बीच है।

14:40 (IST) 31 May 2023
सोनाक्षी सिंहा ने मुंबई में खरीदा नया घर

सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में नया घर खरीदा है जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

14:36 (IST) 31 May 2023
परिणीति कब कर रही हैं राघव चड्ढा संग शादी? एक्ट्रेस ने दिया पैपराजी के जवाब

परिणीति चोपड़ा मंगलवार को एक बार फिर स्पॉट हुईं। इस दौरान पपाराजी को उन्होंने शादी के सवाल पर जवाब दिया।

11:54 (IST) 31 May 2023
प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरी कंगना रनौत

बॉलीवुड में फीमेल एक्ट्रेस को समान फीस नहीं दिए जाने वाले प्रियंका चोपड़ा के बयान का अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सपोर्ट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:51 (IST) 31 May 2023
साउथ एक्टर हरीश पेंगन का लंबी बीमारी के बाद निधन

साउथ एक्टर हरीश पेंगन पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अब उनका निधन हो गया है। हरीश पेंगन की उम्र 49 साल थी और वह लीवर संबंधी बीमारी के अलावा अन्य समस्याओं से पीड़ित थे।

10:52 (IST) 31 May 2023
द गॉडफादर स्टार अल पचीनो 83 साल की उम्र में बनने जा रहे हैं पिता

द गॉडफादर स्टार अल पचीनो 83 साल की उम्र में चौथी बार पिता बनने वाले हैं। उनकी 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही ये कपल बच्चे का वेलकम करने वाला है।

10:51 (IST) 31 May 2023
हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं सामंथा

सामंथा रुथ प्रभु ने अब हॉलीवुड की उड़ान भरी है। उन्हें पहली इंग्लिश फीचर मूवी मिल गई है, जिसका नाम ‘चेन्नई स्टोरी’ है। इसका निर्देशन बाफ्टा विनर फिलिप जॉन कर रहे हैं। इसकी शूटिंग जल्द ही यूके और चेन्नई में होगी। इसे दो भाषाओं इंग्लिश और तमिल में रिलीज किया जा सकता है।

10:50 (IST) 31 May 2023
कियारा आडवाणी ने खरीदी करोड़ों रुपये की नई कार

अलावा कियारा आडवाणी ने एक नई शानदार गाड़ी खरीदी है। इस गाड़ी की हर तरफ चर्चा हो रही है और इसकी कीमत 2.69 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। कियारा ने जो कार खरीदी है, उसका नाम Mercedes-Maybach S580 है।

10:49 (IST) 31 May 2023
‘महाकाल’ के दरबार में पहुंचीं एक्ट्रेस सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म का जोरदार प्रमोशन कर रही हैं। वहीं सारा ने हाल ही में मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में शामिल हुईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।