Entertainment News Highlights 30 May: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। आईपीएल मैच में चेन्नई ने जीत हासिल कर ली है। एमएस धोनी को जीतते देख विकी कौशल, सारा अली खान और रणवीर सिंह खुशी से झूम उठे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डिप्रेशन वाले बयान पर गुलशन देवैया ने रिएक्ट किया है। परिणीती चोपड़ा के भाई ने राघव और अपनी बहन की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। शाहरुख खान ने हाल ही में बताया कि गौरी खान ने आजतक उन्हें कोई तोहफा नहीं दिया है। नसीरुद्दीन शाह ने मुस्लिमों को लेकर एक और बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों से नफरत करना फैशन बन गया है। मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 30 मई

14:50 (IST) 30 May 2023
बच्चों के खिलौनों वाली ड्रेस में दिखीं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद जो अब तक अपने अतरंगी अंदाज से सबको हैरान करती हैं, अब एक्ट्रेस ने नया लुक लिया है। उन्होंने ऐसी ड्रेस पहनी है, जो बच्चों के खिलौनों से बनी है।

13:53 (IST) 30 May 2023
शुभमन गिल का नाम ले फैंस ने किया एक्ट्रेस को ट्रोल

सारा अली खान और विक्की कौशल भी IPL का फाइनल मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थीं। जहां सारा ने सीएसके की जीत पर खूब जश्न मनाया, उनका वीडियो वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:52 (IST) 30 May 2023
पहलवानों के समर्थन में उतरीं उर्फी जावेद

उर्फी जावद हाल ही में उन लोगों पर भड़कती नजर आई हैं, जिन्होंने रेस्लर संगीता और विनेश फोगाट की तस्वीरों संग छेड़छाड़ की है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:51 (IST) 30 May 2023
सलमान खान ने आमिर की होम प्रोडक्शन में काम करने से किया मना तो बॉलीवुड एक्टर ने कसा तंज

खबर है कि आमिर खान की होम प्रोडक्शन फिल्म के लिए सलमान खान ने ना कह दिया है। जिस पर केआरके ने तंज कसा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:16 (IST) 30 May 2023
CSK की जीत के बाद वायरल हो रहा अनुष्का-विराट का मजेदार वीडियो

CSK के आईपीएल जीतने के बाद विराट कोहली और अनुष्का का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह उन्हें स्कोर को लेकर मजाक में कुछ कह रही हैं। ये देखें वीडियो।

13:15 (IST) 30 May 2023
कॉन्सर्ट के बीच घायल हुए जॉनी डेप

हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप एक कॉन्सर्ट के बीच में घायल हो गए। उनकी एड़ी पर चोट आ गई है।

13:04 (IST) 30 May 2023
Evil Eye बैग के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेहद अलग तरीके का बैग लिए एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस बैग में एविल आई है, जो लाल रंग की है।

13:02 (IST) 30 May 2023
परिणीति चोपड़ा के भाई ने शेयर की राघव और बहन की सगाई की खास तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा के भाई ने उनकी और राघव की सगाई की कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

12:13 (IST) 30 May 2023
मॉरीशस के थिएटर मालिक को ISIS की धमकी

'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग मॉरीशस में होने पर विचार किया जा रहा है। इसको रोकने के लिए ISIS के समर्थकों ने एक थिएटर मालिक को धमकी दी है। उन्हें पत्र भेजकर चेताया गया है कि अगर फिल्म दिखाई गई तो पूरे थिएटर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

11:07 (IST) 30 May 2023
राजीव निगम ने पीएम मोदी पर कसा तंज

पहलवानों के साथ हुए बर्ताव को लेकर कॉमेडियन राजीव निगम ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:57 (IST) 30 May 2023
टाइगर श्रॉफ ने गाया मजेदार गाना

टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'मान मेरी जान' गाते हुए दिख रहे हैं।

09:50 (IST) 30 May 2023
वैभवी उपाध्याय के मंगेतर ने किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

वैभवी उपाध्याय का 22 मई को कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था। उनके मंगेतर और वह घूमने मनाली गए थे, जहां उनकी कार खाई में गिर गई। अब एक्ट्रेस के मंगेतर ने उनके साथ तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

09:45 (IST) 30 May 2023
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डिप्रेशन वाले बयान पर अब बोले गुलशन देवैया

गुलशन देवैया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डिप्रेशन को लेकर दिए बयान को 'धृतराष्ट्र-गांधारी सिंड्रोम' बताया था। अब इसपर एक्टर ने सफाई दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:43 (IST) 30 May 2023
MS. Dhoni की जीत पर विकी कौशल और सारा अली खान खुशी से झूमे

विकी कौशल और सारा अली खान लाइव मैच देखने पहुंचे थे। जैसे ही CSK जीती, दोनों खुशी से नाचने लगे। रणवीर सिंह का भी खुश होते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

मनोरंजन से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरें यहां पढ़ें.