नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इसी बीच फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली के जेएनयू कॉलेज में कर दी गई। जिसका कुछ छात्रों ने जमकर विरोध किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि एक-दो हफ्ते में शाहरुख खान की जवान का कैंपेन शुरू हो जाएंगे और फिल्म 2 जून को रिलीज होगी। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक महिला की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ये पता नहीं चल पाया है कि एक्टर का उनसे क्या रिश्ता है। शाहरुख खान ने मुंबई में एक फैन हाथ झटक दिया, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपनी अतरंगी ड्रेस से फैंस के दिमाग को चकरा दिया है। मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी खबरों के लिए बने रहिए।
राखी सावंत फिर मस्ती करने लगी हैं। वह आए दिन कोई न कोई कारनामे कर लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया है।
साउथ एक्टर विक्रम के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर उनकी चोट की जानकारी दी है।
Thank you for all the love and appreciation Aditha Karikalan aka Chiyaan Vikram has received and for the astounding response to PS2 from all over the world. Chiyaan sustained an injury during rehearsals resulting in a broken rib due to which he will not be able to join his…
— Suryanarayanan M (@sooriaruna) May 3, 2023
मलाइका अरोड़ा खान एक बार फिर जिम जाते हुए स्पॉट हुईं।
चारू असोपा ने हाल ही में मुंबई में अपने लिए घर खरीद लिया है। जिसके बाद वह एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के साथ नजर आईं।
तमिल एक्टर मनोबाला का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है।
#BREAKING : Actor / Director #Manobala has passed away sometime back..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) May 3, 2023
Shocking!
RIP! pic.twitter.com/SLA2McczXY
विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में बताया कि वह दिल्ली में हैं।
Out and about in delhi ❤️ @AnushkaSharma pic.twitter.com/drhI0fnntQ
— Virat Kohli (@imVkohli) May 3, 2023
नीतू सिंह और पद्मनी कोल्हापुरे का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह RRR के 'नाटू नाटू' गाने के हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी महीने की 13 तारीख को सगाई करने वाले हैं।
सूरज पंचोली जो जिया खान आत्महत्या मामले में 10 साल बाद बरी हुए हैं। अब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि सीबीआई कोर्ट ने कहा है कि सुसाइड नोट में जो हैंडराइटिंग है वह राबिया खान की लिखाई से मिलती है।
उर्फी जावेद का नया लुक वायरल हो रहा है, जो हमेशा की तरह काफी बोल्ड है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भगवान के दर्शन करते नजर आए।
शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैन के साथ बुरा बर्ताव करते नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 3 मई 2023