नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। विपुल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। इसी बीच फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली के जेएनयू कॉलेज में कर दी गई। जिसका कुछ छात्रों ने जमकर विरोध किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि एक-दो हफ्ते में शाहरुख खान की जवान का कैंपेन शुरू हो जाएंगे और फिल्म 2 जून को रिलीज होगी। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक महिला की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ये पता नहीं चल पाया है कि एक्टर का उनसे क्या रिश्ता है। शाहरुख खान ने मुंबई में एक फैन हाथ झटक दिया, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। उर्फी जावेद ने एक बार फिर अपनी अतरंगी ड्रेस से फैंस के दिमाग को चकरा दिया है। मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी खबरों के लिए बने रहिए।

Live Updates
15:50 (IST) 3 May 2023
मुंबई एयरपोर्ट पर राखी सावंत का दिखा अलग अंदाज

राखी सावंत फिर मस्ती करने लगी हैं। वह आए दिन कोई न कोई कारनामे कर लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई एयरपोर्ट से सामने आया है।

14:49 (IST) 3 May 2023
फिल्म के सेट पर टूटी साउथ एक्टर विक्रम की हड्डी

साउथ एक्टर विक्रम के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर उनकी चोट की जानकारी दी है।

14:11 (IST) 3 May 2023
फिर जिम जाते हुए स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा खान एक बार फिर जिम जाते हुए स्पॉट हुईं।

14:10 (IST) 3 May 2023
बेटी संग एयरपोर्ट पर नजर आईं चारू असोपा

चारू असोपा ने हाल ही में मुंबई में अपने लिए घर खरीद लिया है। जिसके बाद वह एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के साथ नजर आईं।

14:03 (IST) 3 May 2023
तमिल एक्टर मनोबाला का निधन

तमिल एक्टर मनोबाला का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है।

13:45 (IST) 3 May 2023
अनुष्का शर्मा के साथ दिल्ली में घूम रहे विराट कोहली

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन में बताया कि वह दिल्ली में हैं।

11:58 (IST) 3 May 2023
नीतू सिंह ने पद्मनी कोल्हपुरे संग 'नाटू नाटू' पर किया डांस

नीतू सिंह और पद्मनी कोल्हापुरे का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह RRR के 'नाटू नाटू' गाने के हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं।

11:11 (IST) 3 May 2023
अब 13 मई को ही होगी परिणीति और राघव की सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी महीने की 13 तारीख को सगाई करने वाले हैं।

10:58 (IST) 3 May 2023
जिया खान के सुसाइड नोट को लेकर सूरज पंचोली का खुलासा

सूरज पंचोली जो जिया खान आत्महत्या मामले में 10 साल बाद बरी हुए हैं। अब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि सीबीआई कोर्ट ने कहा है कि सुसाइड नोट में जो हैंडराइटिंग है वह राबिया खान की लिखाई से मिलती है।

10:55 (IST) 3 May 2023
उर्फी जावेद की नई ड्रेस ने किया सबको हैरान

उर्फी जावेद का नया लुक वायरल हो रहा है, जो हमेशा की तरह काफी बोल्ड है।

10:54 (IST) 3 May 2023
गौतम गंभीर के साथ बहस के बाद पत्नी अनुष्का शर्म संग भगवान के दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भगवान के दर्शन करते नजर आए।

10:52 (IST) 3 May 2023
शाहरुख खान ने फैन के साथ किया बुरा बर्ताव

शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फैन के साथ बुरा बर्ताव करते नजर आ रहे हैं।

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 3 मई 2023