Entertainment News Highlights 28th May: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। आलिया भट्ट के नाना को लेकर बीते दिन खबर सामने आई थी कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उनके लंग्स में इंफेक्शन बताया जा रहा था। एक्ट्रेस ने नाना की तबीयत बिगड़ने की वजह से आईफा अवॉर्ड शो छोड़ दिया था। ऐसे में अब उन्होंने कैंडी ब्रीच अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद रवि किशन ने इसकी पहली झलक वीडियो के माध्यम से दिखाई है। उन्होंने वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ‘अंग्रेजों की गुलामी से आज हम आजाद हो गए।’ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में सगाई की है। अब दोनों की शादी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहता है। इसके लिए वो राजस्थान में शादी के लिए अपने लिए बेस्ट प्लेस की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही आईफा अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन अबु धाबी में किया गया। बीते दिन यानी कि 27 मई को विनर्स का ऐलान किया गया। साथ ही बॉलीवुड स्टार्स ने ग्रीन कार्पेट पर जबरदस्त ग्लैमर का तड़का लगाया है। इस अवॉर्ड शो में ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट का जलवा देखने के लिए मिला है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस तो ‘विक्रम वेधा’ के लिए ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर चुना गया है। एक्ट्रेस की ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का शो में बोलबाला देखने के लिए मिला है। वहीं, मनोरंजन जगत की सभी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने नए संसद भवन के अंदर से अपनी तस्वीरें शेयर की है। इसे शेयर कर उन्होंने खुद को गौरान्वित महसूस किया है। देखिए...
आलिया भट्ट के नाना को लेकर बीते दिन खबर सामने आई थी कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उनके लंग्स में इंफेक्शन बताया जा रहा था। एक्ट्रेस ने नाना की तबीयत बिगड़ने की वजह से आईफा अवॉर्ड शो छोड़ दिया था। ऐसे में अब उन्होंने कैंडी ब्रीच अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की है।
नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद रवि किशन ने इसकी पहली झलक वीडियो के माध्यम से दिखाई है। उन्होंने वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'अंग्रेजों की गुलामी से आज हम आजाद हो गए।' देखिए...
'किसी का भाई किसी का जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर सिद्धार्थ निगम का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्टर को देखकर उनके फैंस क्रेजी हो गए हैं। देखिए...
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक बार फिर से इश्क-विश्क को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि 'प्यार एक धोखा है।' जानिए आखिर मामला क्या है? पढ़िए पूरी खबर...
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक बार फिर से इश्क-विश्क को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कहा है कि 'प्यार एक धोखा है।' जानिए आखिर मामला क्या है? पढ़िए पूरी खबर...
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में सगाई की है। अब दोनों की शादी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहता है। इसके लिए वो राजस्थान में शादी के लिए अपने लिए बेस्ट प्लेस की तलाश कर रहे हैं। वैसे कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों उदयपुर में सात फेरे ले सकते हैं।
राम चरण के अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया गया है। वो पैन इंडिया फिल्म में दिखाई देन वाले हैं। तरण आदर्श ने इसका टीजर वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। इसका निर्देशन राम वामसी कृष्णा कर रहे हैं। वो इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। देखिए...
ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कंफर्म किया है कि वो 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए एक्टर काफी एक्साइटेड हैं।
आईफा अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट एक्ट्रेस-एक्टर से लेकर बेस्ट फिल्म और अन्य कैटेगरी के अवॉर्ड का ऐलान कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं किसे कौन सा अवॉर्ड दिया गया है? पढ़िए पूरी खबर...
सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें मालदीव से शेयर की है। इसमें वो पति कुणाल खेमू के साथ रोमांटिक दिख रही हैं। देखिए फोटोज...
नोरा फतेही का आईफा 2023 से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो 'साकी साकी' पर धांसू परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी कमाल की परफॉर्मेंस से बवाल ही मचा दिया है।
करिश्मा कपूर का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ दिखी हैं। कहा जा रहा है कि दोनों में अलग होने के बाद आज भी दोस्ती बरकरार है। देखिए...
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा पिछले दिनों अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में थे। ऐसे में अब लेटेस्ट वीडियो में कपल को साथ में स्पॉट किया गया है। देखिए...
आईफा अवॉर्ड्स 2023 का आयोजन अबु धाबी में किया गया। बीते दिन यानी कि 27 मई को विनर्स का ऐलान किया गया। इस अवॉर्ड शो में ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट का जलवा देखने के लिए मिला। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस तो ‘विक्रम वेधा’ के लिए ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर चुना गया है।
कमल हासन ने 'द केरल स्टोरी' पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि 'वो ऐसी फिल्मों के खिलाफ हैं, जो देश के लोगों को तोड़ती हैं।' एक्टर का कहना है कि 'टैगलाइन लगा देने से कोई फिल्म 'सच्ची कहानी' नहीं बन जाती।'