Entertainment News Highlights 27th March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं।’ मलयालम फिल्मों के स्टार और पूर्व सांसद इनोसेंट का 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इनोसेंट ने 26 मार्च की रात कोच्चि के अस्पताल में अंतिम सांस ली। इनोसेंट पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद एक्टर ने 10 करोड़ की लग्जरी SUV रोल्स रॉयस खरीदी है। राम चरण के बर्थडे वाले दिन उनकी फिल्म गेम चेंजर का टाइटल सामने आया वहीं फिल्म से राम चरण का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया गया। इस फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। वहीं सलमान खान को पिछले दिनों धमकी भरा मेल मिला था। जिसनें लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। अब सलमान को धमकी भरा मेल भेजने वाला राम बिश्नोई गिरफ्तार हो गया है। उस राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने मारे गए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को एक ईमेल भी भेजा था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहे…
राम चरण ने ट्विटर पर फिल्म का लुक शेयर करते हुए लिखा है, 'इससे बेहतर बर्थडे गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता था'
I couldn’t have asked for a better birthday gift !! #GameChanger
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) March 27, 2023
Thank you @shankarshanmugh sir!! @SVC_official @advani_kiara @DOP_Tirru @MusicThaman pic.twitter.com/V3j7svhut0
बॉलावुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस हाल ही में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की सदस्य हैं और वर्तमान में अभिनेता शाखा की कार्यकारी समिति में शामिल हो गई हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह की मौत के मामले में एक्ट्रेस के परिवार ने कथित बॉफ्रेंड समर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रियंका गांधी ने हाल ही में परिवारवाद पर भाषण दिया था। जिस पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने चुटकी लेते हुए कहा है कि उन्हें करण जौहर की फिल्मों में एक्टिंग करनी शुरू कर देनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर…
हैरी पॉटर फेम एक्टर डैनियल रैडक्लिफ और उनकी गर्लफ्रेंड एरिन डार्क पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों 10 सालों से रिलेशनशिप में हैं।
पिछले कुछ दिनों से AAP सांसद राघव चड्ढा के साथ स्पॉट होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में मनीष मल्होत्रा के यहां स्पॉट की गई हैं।
बॉलीवुड एक्टर सलमान को मेल पर धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
मलयालम फिल्मों के स्टार और पूर्व सांसद इनोसेंट का 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इनोसेंट ने 26 मार्च की रात कोच्चि के अस्पताल में अंतिम सांस ली।