Entertainment News Highlights 27th March: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं।’ मलयालम फिल्मों के स्टार और पूर्व सांसद इनोसेंट का 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इनोसेंट ने 26 मार्च की रात कोच्चि के अस्पताल में अंतिम सांस ली। इनोसेंट पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद एक्टर ने 10 करोड़ की लग्जरी SUV रोल्स रॉयस खरीदी है। राम चरण के बर्थडे वाले दिन उनकी फिल्म गेम चेंजर का टाइटल सामने आया वहीं फिल्म से राम चरण का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया गया। इस फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। वहीं सलमान खान को पिछले दिनों धमकी भरा मेल मिला था। जिसनें लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। अब सलमान को धमकी भरा मेल भेजने वाला राम बिश्नोई गिरफ्तार हो गया है। उस राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने मारे गए पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को एक ईमेल भी भेजा था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहे…

Live Updates
18:43 (IST) 27 Mar 2023
राम चरण के बर्थडे पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म 'गेम चेंजर' का लुक

राम चरण ने ट्विटर पर फिल्म का लुक शेयर करते हुए लिखा है, 'इससे बेहतर बर्थडे गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता था'

16:10 (IST) 27 Mar 2023
प्रियंका चोपड़ा एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज की एक्टर्स ब्रांच की कार्यकारी समिति में हुई शामिल

बॉलावुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस हाल ही में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की सदस्य हैं और वर्तमान में अभिनेता शाखा की कार्यकारी समिति में शामिल हो गई हैं।

13:26 (IST) 27 Mar 2023
आकांक्षा दुबे के परिवार ने बॉयफ्रेंड समर सिंह पर लगाया हत्या का आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह की मौत के मामले में एक्ट्रेस के परिवार ने कथित बॉफ्रेंड समर सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

10:47 (IST) 27 Mar 2023
प्रियंका गांधी पर विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज

प्रियंका गांधी ने हाल ही में परिवारवाद पर भाषण दिया था। जिस पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने चुटकी लेते हुए कहा है कि उन्हें करण जौहर की फिल्मों में एक्टिंग करनी शुरू कर देनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:54 (IST) 27 Mar 2023
शादी से पहले पिता बनने वाले हैं हैरी पॉटर फेम डैनियल रैडक्लिफ

हैरी पॉटर फेम एक्टर डैनियल रैडक्लिफ और उनकी गर्लफ्रेंड एरिन डार्क पैरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों 10 सालों से रिलेशनशिप में हैं।

09:53 (IST) 27 Mar 2023
मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची परिणीति चोपड़ा

पिछले कुछ दिनों से AAP सांसद राघव चड्ढा के साथ स्पॉट होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में मनीष मल्होत्रा के यहां स्पॉट की गई हैं।

09:51 (IST) 27 Mar 2023
सलमान खान को मेल पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान को मेल पर धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

09:49 (IST) 27 Mar 2023
मलयालम स्टार इनोसेंट का 75 की उम्र में निधन

मलयालम फिल्मों के स्टार और पूर्व सांसद इनोसेंट का 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इनोसेंट ने 26 मार्च की रात कोच्चि के अस्पताल में अंतिम सांस ली।