नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। रणबीर कपूर महान सिंगर किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन जादू नहीं दिखा पाया है। फिल्म ने रिलीज ने तीन दिनों में लगभग 10 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। सिंगर सोना मोहापात्रा ने शहनाज गिल को लेकर तमाम ट्वीट किए हैं। जिनपर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मनोरंजन की सभी बड़ी खबरों के लिए बने रहें।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट

15:53 (IST) 27 Feb 2023
कंगना रनौत के गार्ड पर भड़की सोफी चौधरी, बोलीं-या तो यहीं खड़े रहो वरना डांस क्लास चलो

सोफी हयात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक बिल्डिंग के बाहर कंगना रनौत के गार्ड पर गुस्सा होती दिख रही हैं।

14:59 (IST) 27 Feb 2023
राखी के चेहरे पर चोट के निशान देख फैंस हो गई चिंता

राखी सावंत नए म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसका एक लुक सामने आया है, जिसमें राखी के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं।

11:36 (IST) 27 Feb 2023
सुंबुल तौकीर ने खरीदा नया घर

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सुंबुल तौकीर खान ने अपनी नया घर खरीद लिया है। जिसकी वीडियो उन्होंने शेयर की है।

11:33 (IST) 27 Feb 2023
निकिता घाघ ने किया दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड का ऐलान

मॉडल और एक्ट्रेस निकिता घाघ ने दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड को नकली बताते हुए लौटाने का एलान किया है। उन्होंने बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स से भी यही मांग की है।

11:31 (IST) 27 Feb 2023
मशहूर सिंगर मैडोला के भाई का हुआ निधन

मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस मैडोला के बड़े भाई एंथनी गेरार्ड सिसोन का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है।

11:30 (IST) 27 Feb 2023
मलयालम इंडस्ट्री के फिल्ममेकर जोसेफ मनु जेम्स का निधन

मलयालम इंडस्ट्री के फिल्ममेकर जोसेफ मनु जेम्स का निधन हो गया है। 25 फरवरी को जोसेफ मनु जेम्स ने आखिरी सांस ली। 31 साल के जोसेफ मनु जेम्स निमोनिया से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे।

10:53 (IST) 27 Feb 2023
सारा अली खान ने शर्मिला टैगोर को बताया अपने 'सपनों की रानी'

सारा अली खान ने हाल ही में शर्मिला टैगोर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा,"मेरे सपनों की रानी"।

09:50 (IST) 27 Feb 2023
स्टार और हार्ट से बॉडी को कवर कर उर्फी ने दिखाई अदाएं

उर्फी ने इन दिनों अपने बालों को गुलाबी कर लिया है। इसके साथ उनका अतरंगी अंदाज अब भी जारी है।

09:23 (IST) 27 Feb 2023
शादी में सिद्धार्थ मल्होत्रा को देख भावुक हो गई थीं कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में शादी की है। हाल ही में हुए एक अवॉर्ड शो में कियारा को उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने कहा कि वह ये सोचकर भावुक हो गई थीं कि वह अपने प्यार से शादी करने जा रही हैं।

09:20 (IST) 27 Feb 2023
सौरव गांगुली की बायोपिक नहीं करेंगे रणबीर कपूर

खबर आ रही थी कि रणबीर कपूर सौरव गांगुली की बायोपिक में नजर आने वाले हैं, लेकिन एक्टर ने खुद बताया कि ये अफवाह है। उनका कहना है कि ये फिल्म उन्हें ऑफर नहीं हुई है।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, टेलीविजन हो या भोजपुरी इंडस्ट्री, यहां पढ़ें मनोरंजन की सभी बड़ी खबरें।