Entertainment News Highlights 25 अप्रैल: स्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। आलिया भट्ट ने ब्रांद्रा में करोड़ों का बंगला खरीदा है। जिसकी कीमत 37.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग कर रहे हैं। एक भाग के लिए वह कश्मीर भी जाएंगे, जहां फिल्म का कुछ हिस्सा फिल्माया जाएगा। सलमान खान दुबई के एक मॉल में देखे गए। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 का आगाज हो चुका है और इसके लिए नॉमिनेशन्स की लिस्ट आ चुकी है। सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अपना 8 साल पुराना ट्वीट इस्तेमाल किया है। आर. माध्वन ने कंगना रनौत की जमकर तारीफ की है। मनोरंजन की सारी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 25 अप्रैल 2023

18:03 (IST) 25 Apr 2023
'भूलभुलैया 2' को फिल्मफेयर में मिले 10 नॉमिनेशन

कार्तिक आर्यन ने पोस्ट करके जानकारी दी है कि उनकी फिल्म 'भूलभुलैया 2' को फिल्मफेयर में 10 नॉमिनेशन मिले हैं।

15:54 (IST) 25 Apr 2023
सपना बन कपिल शर्मा के शो में लौटे कृष्णा अभिषेक

कृष्णा अभिषेक 'द कपिल शर्मा' शो में लौट आए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सपना के लुक में नजर आ रहे हैं।

15:30 (IST) 25 Apr 2023
22-वर्षीय कनाडाई अभिनेता सेंट वॉन कोलूची की सर्जरी के कारण मौत

22-वर्षीय कनाडाई अभिनेता सेंट वॉन कोलूची ने बीटीएस स्टार जिमिन की तरह दिखने के लिए 12 सर्जरी करवाई थी। जिसके कारण उनके शरीर में इंफेक्शन हो गया और उनकी मौत हो गई।

12:36 (IST) 25 Apr 2023
'डंकी' की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे शाहरुख खान

शाहरुख खान राजू हिरानी की मूवी 'डंकी' की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंच चुके हैं।

12:35 (IST) 25 Apr 2023
अजय देवगन ने शेयर किया डबल रोल

भोला में अजय देवगन एक्टर के साथ डायरेक्टर भी थे।

12:27 (IST) 25 Apr 2023
अरिजीत सिंह का जन्मदिन आज, 36 साल के हुए सिंगर

अरिजीत सिंह आज सफल गायक हैं लेकिन उनकी जर्नी आसान नहीं रही है। यहां पढ़ें सिंगर की जर्नी के बारे में दिलचस्प जानकारी।

12:25 (IST) 25 Apr 2023
'किसी का भाई किसी की जान' की धमाकेदार कमाई जारी

सलमान खान की फिल्म ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है और 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और पढ़ें

12:24 (IST) 25 Apr 2023
सुनील शेट्टी ने अरिजीत सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

देखिए सुनील शेट्टी ने अरिजीत के लिए क्या पोस्ट किया है।

12:23 (IST) 25 Apr 2023
सुष्मिता सेन ने शुरू की आर्या 3 की शूटिंग

सुष्मिता सेन ने हार्ट सर्जरी के कुछ दिन बाद ही शुरू की आर्या 3 की शूटिंग।

11:15 (IST) 25 Apr 2023
बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी पर लगा चोरी का आरोप

प्रियंका चाहर चौधरी पर लगा चोरी का आरोप। कपड़े और डिजाइन से जुड़ा है मामला।

09:51 (IST) 25 Apr 2023
शाहरुख खान अपनी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग कश्मीर में करेंगे

शाहरुख खान अपनी फिल्म 'डंकी' के लिए शूट कर रहे हैं। फिल्म का एक हिस्सा कश्मीर में भी फिल्माया जाने वाला है। जिसके लिए शाहरुख जल्द कश्मीर पहुंचेंगे।

09:49 (IST) 25 Apr 2023
दुबई मॉल में घूमते नजर आए सलमान खान

सलमान खान दुबई के मॉल में घूमते नजर आए।

मनोरंजन जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर जानने के लिए यहां पढ़ें।