Entertainment News Highlights 23 April: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कपूर परिवार में बच्चे की किलकारी गूंजी है। रणबीर कपूर के बाद अब उनके कजिन अरमान जैन शादी के तीन साल बाद पिता बने हैं। इसकी जानकारी एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में पोस्ट शेयर करके फैंस को दी है। वो अपने पहले बच्चे के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उनकी वाइफ अनीसा मल्होत्रा ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। वहीं, सुपरस्टार सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने रिलीज के दूसरे दिन फैंस की उम्मीदों को फिर से बढ़ा दिया है। दूसरे दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। इसके लिए ‘भाईजान’ ने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए फिल्म को प्यार देने के लिए फैंस को धन्यवाद कहा है। मनोरंजन की अन्य खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए।

Live Updates
20:29 (IST) 23 Apr 2023
संगीता बिजलानी के साथ मस्ती करते दिखे सलमान खान

सलमान खान का एक वीडियो बहन की ईद पार्टी से सामने आया है, जिसमें वो अपनी कथित एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।

20:27 (IST) 23 Apr 2023
बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई एश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय को बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट किया गया।

20:25 (IST) 23 Apr 2023
पापा बने अरमान जैन

रणबीर कपूर के कजिन अरमान जैन पापा बने हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पैरेंट्स बनने की खुशी के बारे में फैंस को बताया है। पढ़िए पूरी खबर…

20:24 (IST) 23 Apr 2023
KKBKKJ के लिए सलमान खान ने फैंस का किया शुक्रिया

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने 'KKBKKJ' को प्यार देने के लिए फैंस को शुक्रिया कहा है।

18:32 (IST) 23 Apr 2023
पामेला चोपड़ा की प्रेयर मीट में ये सितारे भी पहुंचे

पामेला चोपड़ा की प्रेयर मीट में करण जौहर, राकेश रोशन और रितेश देशमुख भी पहुंचे।

18:31 (IST) 23 Apr 2023
अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल भी पहुंचे प्रेयर मीट में

अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल को भी पामेला चोपड़ा की प्रेयर मीट में जाते हुए स्पॉट किया गया है।

18:29 (IST) 23 Apr 2023
पामेला चोपड़ा की प्रेयर मीट में अनन्या पांडे

चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे को व्हाइट अटायर में पामेला चोपड़ा की प्रेयरमीट में जाते देखा गया।

18:28 (IST) 23 Apr 2023
पामेला चोपड़ा की प्रेयर मीट में रेखा

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने पामेला चोपड़ की प्रेयरमीट अटेंड की। वो साड़ी में सादगी भरे अंदाज में नजर आई हैं।

15:09 (IST) 23 Apr 2023
उर्वशी रौतेला ने क्रिटिक को भेजा लीगल नोटिस

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के बारे में एक शख्स ने दावा किया है कि एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ हुई है। उन्हें एक आइटम सॉन्ग के दौरान परेशान किया गया है। अब जब ये न्यूज एक्ट्रेस के कानों में पड़ी तो वो भड़क गईं। उन्होंने करारा जवाब दे दिया और उसके खिलाफ लीगल एक्शन नोटिस भेजा है।

13:13 (IST) 23 Apr 2023
कंगना रनौत ने शेयर की शानदार तस्वीरें

कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शाही अंदाज में तस्वीरें शेयर की हैं।

13:10 (IST) 23 Apr 2023
अर्पिता खान की ईद पार्टी में संगीता बिजलानी के साथ मस्ती करते दिखे सलमान खान

इंस्टाग्राम पर सामने आया संगीता बिजलनी और सलमान खान का बड़ा ही प्यारा एक वीडियो। दोनों साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं

13:08 (IST) 23 Apr 2023
इंडियन टेली अवार्ड्स 2023 के लिए ‘उड़ारियां’ फेम अंकित गुप्ता बेस्ट एक्टर के लिए हुए नॉमिनेट

इंडियन टेली अवार्ड्स 2023 को लेकर काफी बज बना हुआ है। 25 अप्रैल को नॉमिनेट हुए टीवी सितारों को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं उड़ारियां में फतह सिंह विर्क बनकर सभी को अपना दीवाना बनाने वाले अंकित गुप्ता को बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया ।

10:43 (IST) 23 Apr 2023
‘सिंघम 3’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस!

अजय देवगन एक बार फिर स्क्रीन पर बाजीराव सिंघम बनने के लिए तैयार हैं। 'सिंघम 3' को एक्शन-डायरेक्टर रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे। बताया जा रहा है कि इसमें दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हुई है। ये फिल्म अगले साल थिएटर्स में रिलीज होगी।

10:39 (IST) 23 Apr 2023
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के मंगेतर ने कश्मीर में की शादी

सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान के मंगेतर ने कश्मीर में की शादी कर ली हैं। रोहन ने पिया अलबेला की अपनी को-एक्टर शीन दास के साथ 22 अप्रैल को कश्मीर में शादी कर ली है।

10:37 (IST) 23 Apr 2023
प्रियंका चौधरी पर इस सुपरमॉडल ने लगाया स्टाइल कॉपी करने का आरोप

एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी पर सुपरमॉडल डिजाइनर इशिता गुप्ता ने आरोप लगाए हैं कि वो लगातार इशिता की स्टाइल और उनके आउटफिट्स कॉपी कर रही हैं।

10:36 (IST) 23 Apr 2023
सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया यूजर्स को लगाई फटकार

सुनील शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नेगेटिव कमेंट्स करने वाले यूजर्स को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि परिवार के खिलाफ कुछ बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

10:32 (IST) 23 Apr 2023
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिला लीगल नोटिस

बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ लगातार चर्चा में है। लेकिन फिल्म के रिलीज से पहले ही आयुष शर्मा को लीगल नोटिस जारी हुआ है। यह पूरा विवाद फिल्म के टाइटल को लेकर हो रहा है। भेजे गए लीगल नोटिस में ये लिखा गया है कि ‘रुसलान’ नाम वाली फिल्म साल 2009 में पहले ही रिलीज की जा चुकी है।

10:32 (IST) 23 Apr 2023
‘किसी का भाई किसी की जान’ ने ईद पर मचाया धमाल

सुपरस्टार सलमान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने रिलीज के दूसरे दिन फैंस की उम्मीदों को फिर से बढ़ा दिया है। दूसरे दिन के आंकड़ों में भारी उछाल देखने को मिला है। दूसरे दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।