Entertainment News Highlights 21 Feb: नमस्कार स्वागत है आपका जनसत्ता के एंटरटेनमेंट लाइव ब्लॉग में। यहां आपको 21 फरवरी 2023 की सभी बड़ी खबरों के अपडेट्स मिलेंगे। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की कमाई 1000 करोड़ के पार पहुंच गई है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। मुंबई के चेंबूर में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ साथ धक्का मुक्की की गई। मामले में शिवसेना के विधायक के बेटे पर केस दर्ज हुआ है। घटना में जिसमें सिंगर के दोस्त और बॉडीगार्ड रब्बानी घायल हो गए। वहीं राखी सावंत ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए बताया है कि अदालत में आदिल ने सरेआम उन्हें धमकी दी। ऑस्कर में शामिल होने के लिए राम चरण यूएस रवाना हो चुके हैं। एक्टर एयरपोर्ट पर नंगे पांव नजर आएं। यहां देखिए आज की सभी बड़ी खबरों के अपडेट्स…

Live Updates
17:04 (IST) 21 Feb 2023
Pathaan Box Office Collection: 1000 करोड़ के क्लब में पहुंची शाहरुख खान की पठान

शाहरुख खान की फिल्म पठान की वर्ल्डवाइड कमाई 1000 करोड़ के पार हुई।

17:02 (IST) 21 Feb 2023
हेरा फेरी 3 की शूटिंग अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ हुई शुरू

खबरों के मुताबिक फरहाद सामजी 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन करने वाले हैं।

16:15 (IST) 21 Feb 2023
ऑस्कर के लिए यूएस रवाना हुए राम चरण, एयरपोर्ट पर नंगे पांव आए नजर

एक्टर राम चरण एयरपोर्ट पर नंगे पैर नजर आए, राम ऑस्कर के लिए यूएस रवाना हुए हैं।

15:54 (IST) 21 Feb 2023
जान्हवी कपूर ने मां श्रीदेवी के लिए लिखा इमोशनल नोट

श्रीदेवी के निधन के 5 साल बाद उनकी पांचवी पुण्यतिथि से पहले जान्हवी कपूर ने अपनी मां के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है।

15:52 (IST) 21 Feb 2023
दिग्गज तेलुगु फिल्म संपादक जीजी कृष्ण राव का निधन

फिल्म संपादक जीजी कृष्णा राव ने Padavoyi Bharatheeyuda के साथ तेलुगु में अपने फिल्म संपादन करियर की शुरुआत की और 200 से अधिक फिल्मों का संपादन किया।

15:44 (IST) 21 Feb 2023
जब हिंदी बोलने में अटकने लगीं अजय देवगन-काजोल की बेटी नीसा देवगन

नीसा देवगन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो हिंदी बोलते हुए अटक रही हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो

14:54 (IST) 21 Feb 2023
500 करोड़ के क्लब में पहुंची शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने आखिरकार 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।

14:31 (IST) 21 Feb 2023
डीयू में महिला प्रोफेसर और स्टूडेंट्स ने ‘झूमे जो पठान’ गाने पर किया डांस, शाहरुख खान ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पठान' के गाने 'झूमे जो पठान' पर डीयू की महिला प्रोफेसर और स्टूडेंट्स ने जमकर ठुमके लगाए हैं। इस वीडियो को शाहरुख खान ने शेयर किया है।

13:08 (IST) 21 Feb 2023
दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर ‘कांतारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी ने जाहिर की खुशी

'कांतारा' एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला है।

13:04 (IST) 21 Feb 2023
सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 के सेट पर घायल हुईं एक्ट्रेस

सोनी टीवी के पसंदीदा सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 में प्राची का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नीति टेलर शूटिंग के दौरान घायल हो गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

12:51 (IST) 21 Feb 2023
एसएस राजामौली की फिल्म ‘छत्रपति’ का हिंदी रीमेक रिलीज के लिए तैयार!

एसएस राजामौली ने हैदराबाद में खुद फिल्म के मुहूर्त का उद्घाटन किया था।

12:07 (IST) 21 Feb 2023
सोनू निगम पर हुए अटैक का वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर सोनू निगम पर हुए अटैक का वीडियो वायरल हो रहा है।

12:04 (IST) 21 Feb 2023
सोनू निगम पर हुए अटैक के बाद आरोपी की बहन ने मांगी माफी

सोनू निगम पर हुए अटैक के बाद स्वप्निल की बहन सुप्रदा ने माफी मांगी है।

11:33 (IST) 21 Feb 2023
सोनू निगम हमले मामले में पुलिस का बयान आया सामने

जानिए पुलिस ने क्या कहा…

11:31 (IST) 21 Feb 2023
सोनू निगम हमले के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

सिंगर सोनू निगम पर कल रात हमला हुआ था, आज सोनू निगम मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। सिंगर ने कहा- सब ठीक है।

11:19 (IST) 21 Feb 2023
कंगना रनौत ने फिर साधा नेपोटिज्म पर निशाना

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा के बाद एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लिस्ट जारी की है। एक्ट्रेस ने एसएस राजामौली समेत कई सेलेब्स के नाम दिए है और इन्हें असली विनर बताया है। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि नेपो माफिया हर किसी का हक मारने आ रहे हैं।

10:26 (IST) 21 Feb 2023
दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिला बेस्ट फिल्म को अवार्ड

विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। RRR बनी है फिल्म ऑफ द ईयर, रणबीर कपूर को ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

09:41 (IST) 21 Feb 2023
राखी सावंत को पति आदिल खान दुर्रानी ने दी धमकी

राखी सावंत ने अब आदिल को लेकर दावा किया है कि कोर्ट में उन्हें आदिल ने धमकी दी कि मैं बाहर आऊंगा तो देख लूंगा। राखी सावंत ने रोते हुए मीडिया से बातचीत में आदिल को लेकर कई खुलासे किए हैं।

09:39 (IST) 21 Feb 2023
सोनू निगम पर मुंबई में एक इवेंट के दौरान हुआ हमला

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम पर हमला किया गया आरोप है कि उद्धव गुट के विधायक के बेटे ने सोनू निगम और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की की है। सिंगर ने मामला पुलिस में दर्ज करवाया है। घटना में बॉडीगार्ड और सिंगर दोस्त रब्‍बानी खान दो लोग घायल हो गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…