Entertainment Highlights 17 June: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी आज रात से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस सीजन को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बात जनता भी शो में हिस्सा ले रही है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने ओपनिंग डे पर करीब 90 करोड़ की कमाई की है। Adipurush देखने के लिए हर थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट रिजर्व रखी गई है। एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन गोरखपुर में ये फिल्म देखने गए। फिल्म से पहले उनहोंने हनुमान जी की सीट की पूजा की। सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की रस्में चल रही हैं। इस दौरान सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी अपनी-अपनी फिल्मों के सुपरहिट गानों पर डांस करते नजर आए। आलिया भट्ट और गैल गैडोट वर्तमान में अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। मनोरंजन की सारी छोटी-बड़ी खबरें यहां पढ़ें…
मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 17 जून 2023
साउथ एक्ट्रेस पूजा रामचंद्रन ने पहली बार अपने बच्चे की झलक दिखाई है। उन्होंने इसी साल 30 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया है। पूजा और साउथ एक्टर जॉन कोकेन का ये पहला बच्चा है।
जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम की स्पेलिंग को बदल लिया है। जहां वो पहले इंग्लिश में Jacqueline Fernandez लिखती थीं वहीं, अब उन्होंने इसे बदलकर Jacqueliene Fernandez कर लिया है।
'आदिपुरुष' की चारों ओर आलोचना हो रही है। ऐसे में इस मूवी के मेकर्स पर आरोप लगा है कि उन्होंने फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यू को हटाने के लिए पैसे देने का आरोप लगा है।
Agencies slipping in my DM on behalf of T Series and Adipurush and begging me to delete my tweets for some money, sorry guys you chose the wrong person. #AdipurushDisaster pic.twitter.com/iaUWI80vdv
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) June 17, 2023
अमीषा पटेल को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने चेक बाउंस मामले में खुद को रांची कोर्ट में सरेंडर किया है। हालांकि, उन्हें सशर्त 21 जून तक जमानत भी दी गई है। मामला 2018 का है। उन पर 3 करोड़ के चेक बाउंस का आरोप है।
'केजीएफ' एक्टर यश ने करोड़ों का कार खरीदी है। एक्टर ने रेंज रोवर खरीदी है। इसकी कीमत 4 करोड़ के करीब बताई जा रही है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Boss New Car ?#YashBOSS #Yash19 @TheNameIsYash pic.twitter.com/w4mdso38UM
— Only Yash™ (@TeamOnlyYash) June 15, 2023
शर्लिन चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिना नाम लिए राखी सावंत पर भड़कती दिख रही हैं। वो उन पर जमकर निशाना साधती हैं साथ ही उनकी नकल भी करती हैं। देखिए…
प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने पहले दिन बंपर कमाई की है। विवादों के बीच भी फिल्म ने इतनी कमाई की है। पढ़िए पूरी खबर…
करण देओल का इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी संगीत सेरेमनी में जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि उनके साथ रणवीर सिंह स्टेज पर शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं।
'आदिपुरुष' के डायलॉग्स पर रामायण के लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरी ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फिल्म के स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किए और इसके डायलॉग्स को बेहद शर्मानक बताया है।
करण देओल दूल्हा बनने वाले हैं। बीते दिन उनकी संगीत सेरेमनी थी, जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र तक ने परफॉर्म किया। ऐसे में चाचू अभय देओल का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'मिट्ठी मिट्ठी बोल' पर धांसू डांस स्टेप्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss OTT का प्रीमियर आज रात 9 बजे से जियो सिनेमा पर हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
हर थिएटर में 'आदिपुरुष' देखने के लिए एक सीट हनुमान जी के लिए रिजर्व रखी गई है। गोरखपुर में एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन फिल्म देखने पहुंचे तो पहले उन्होंने बजरंगबली की सीट की पूजा की।
गोरखपुर(उत्तर प्रदेश): फिल्म 'आदिपुरुष' की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगवान हनुमान के लिए एक आरक्षित सीट रखी गई है और बीजेपी सांसद रवि किशन ने थिएटर में पहले पूजा की और फिर फिल्म देखी। (16.06) pic.twitter.com/gfP7CjdiGY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
सलमान खान कई सालों से 'बिग बॉस' होस्ट करते आ रहे हैं। लेकिन पहली बात वह Bigg Boss OTT होस्ट करने वाले हैं। शो स्ट्रीम होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की है।
#WATCH मुंबई में 'बिग बॉस OTT सीजन 2' के लॉन्च के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मीडिया के साथ वार्ता की। सलमान खान 'बिग बॉस OTT सीजन 2' को होस्ट कर रहे हैं। pic.twitter.com/uT1N2P2hiC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
करण देओल के संगीत फंक्शन में रणवीर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने अपने एनर्जेटिक अंदाज में जमकर डांस किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हो रही है। शादी के फंक्शन पूरी धूमधाम से हो रहे हैं। बीती रात देओल परिवार ने बेटे के संगीत फंक्शन में खूब मस्ती की। सनी देओल ने तारा सिंह का रूप लेकर 'मैं निकला गड्डी लेकर' गाने पर डांस किया। धर्मेंद्र भी पीछे नहीं रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
'आदिपुरुष' के डायलॉग जिन्हें लेकर चर्चा हो रही है, वह लेखक मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। अब सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वो ही बात कह रहे हैं, जिसे फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
मनोरंजन जगत की खबरें यहां पढ़ें…
