Entertainment Highlights 17 June: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी आज रात से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने जा रहा है। इस सीजन को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बात जनता भी शो में हिस्सा ले रही है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने ओपनिंग डे पर करीब 90 करोड़ की कमाई की है। Adipurush देखने के लिए हर थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट रिजर्व रखी गई है। एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन गोरखपुर में ये फिल्म देखने गए। फिल्म से पहले उनहोंने हनुमान जी की सीट की पूजा की। सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी की रस्में चल रही हैं। इस दौरान सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी अपनी-अपनी फिल्मों के सुपरहिट गानों पर डांस करते नजर आए। आलिया भट्ट और गैल गैडोट वर्तमान में अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। मनोरंजन की सारी छोटी-बड़ी खबरें यहां पढ़ें…

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 17 जून 2023

19:31 (IST) 17 Jun 2023
साउथ एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा

साउथ एक्ट्रेस पूजा रामचंद्रन ने पहली बार अपने बच्चे की झलक दिखाई है। उन्होंने इसी साल 30 अप्रैल को बेटे को जन्म दिया है। पूजा और साउथ एक्टर जॉन कोकेन का ये पहला बच्चा है।

18:58 (IST) 17 Jun 2023
जैकलीन फर्नांडिस ने बदला अपना नाम!

जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम की स्पेलिंग को बदल लिया है। जहां वो पहले इंग्लिश में Jacqueline Fernandez लिखती थीं वहीं, अब उन्होंने इसे बदलकर Jacqueliene Fernandez कर लिया है।

18:20 (IST) 17 Jun 2023
9 बजे होगा बिग बॉस ओटीटी 2 का प्रीमियर

'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रांड प्रीमियर सलमान खान आज रात 9 बजे करने वाले हैं। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके पैनलिस्ट का एक टीजर वीडियो भी शेयर किया गया है। देखिए...

17:40 (IST) 17 Jun 2023
'आदिपुरुष' के मेकर्स पर आरोप!

'आदिपुरुष' की चारों ओर आलोचना हो रही है। ऐसे में इस मूवी के मेकर्स पर आरोप लगा है कि उन्होंने फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यू को हटाने के लिए पैसे देने का आरोप लगा है।

17:37 (IST) 17 Jun 2023
चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल ने खुद को किया सरेंडर

अमीषा पटेल को लेकर खबर सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने चेक बाउंस मामले में खुद को रांची कोर्ट में सरेंडर किया है। हालांकि, उन्हें सशर्त 21 जून तक जमानत भी दी गई है। मामला 2018 का है। उन पर 3 करोड़ के चेक बाउंस का आरोप है।

17:33 (IST) 17 Jun 2023
यश ने खरीदी करोड़ों की कार

'केजीएफ' एक्टर यश ने करोड़ों का कार खरीदी है। एक्टर ने रेंज रोवर खरीदी है। इसकी कीमत 4 करोड़ के करीब बताई जा रही है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

17:30 (IST) 17 Jun 2023
राखी सावंत पर बरसीं शर्लिन चोपड़ा?

शर्लिन चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिना नाम लिए राखी सावंत पर भड़कती दिख रही हैं। वो उन पर जमकर निशाना साधती हैं साथ ही उनकी नकल भी करती हैं। देखिए...

16:06 (IST) 17 Jun 2023
'आदिपुरुष' ने पहले दिन की बंपर कमाई

प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने पहले दिन बंपर कमाई की है। विवादों के बीच भी फिल्म ने इतनी कमाई की है। पढ़िए पूरी खबर...

16:00 (IST) 17 Jun 2023
करण देओल ने अपनी संगीत सेरेमनी में किया जोरदार डांस

करण देओल का इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी संगीत सेरेमनी में जोरदार डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि उनके साथ रणवीर सिंह स्टेज पर शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं।

13:46 (IST) 17 Jun 2023
Adipurush के डायलॉग्स पर भड़के 'रामायण' के 'लक्ष्मण'

'आदिपुरुष' के डायलॉग्स पर रामायण के लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरी ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फिल्म के स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर किए और इसके डायलॉग्स को बेहद शर्मानक बताया है।

13:04 (IST) 17 Jun 2023
'मिट्ठी मिट्ठी बोल' पर चाचू अभय देओल ने दी धांसू परफॉर्मेंस

करण देओल दूल्हा बनने वाले हैं। बीते दिन उनकी संगीत सेरेमनी थी, जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र तक ने परफॉर्म किया। ऐसे में चाचू अभय देओल का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'मिट्ठी मिट्ठी बोल' पर धांसू डांस स्टेप्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

10:36 (IST) 17 Jun 2023
जियो सिनेमा पर आज रात 9 बजे से शुरू हो रहा है BiggbossOTT

Bigg Boss OTT का प्रीमियर आज रात 9 बजे से जियो सिनेमा पर हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:47 (IST) 17 Jun 2023
Adipurush देखने पहुंचे रवि किशन से की हनुमान जी की सीट की पूजा

हर थिएटर में 'आदिपुरुष' देखने के लिए एक सीट हनुमान जी के लिए रिजर्व रखी गई है। गोरखपुर में एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन फिल्म देखने पहुंचे तो पहले उन्होंने बजरंगबली की सीट की पूजा की।

09:45 (IST) 17 Jun 2023
Bigg Boss OTT होस्ट करने से पहले सलमान खान ने कही ये बात

सलमान खान कई सालों से 'बिग बॉस' होस्ट करते आ रहे हैं। लेकिन पहली बात वह Bigg Boss OTT होस्ट करने वाले हैं। शो स्ट्रीम होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की है।

09:44 (IST) 17 Jun 2023
करण देओल के संगीत फंक्शन में रणवीर सिंह ने लगाये चार चांद

करण देओल के संगीत फंक्शन में रणवीर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने अपने एनर्जेटिक अंदाज में जमकर डांस किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

09:41 (IST) 17 Jun 2023
बेटे के संगीत में झूमकर नांचे सनी देओल

सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हो रही है। शादी के फंक्शन पूरी धूमधाम से हो रहे हैं। बीती रात देओल परिवार ने बेटे के संगीत फंक्शन में खूब मस्ती की। सनी देओल ने तारा सिंह का रूप लेकर 'मैं निकला गड्डी लेकर' गाने पर डांस किया। धर्मेंद्र भी पीछे नहीं रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर...

09:38 (IST) 17 Jun 2023
मनोज मुंतशिर पर लगा कुमार विश्वास के डायलॉग चोरी करने का आरोप

'आदिपुरुष' के डायलॉग जिन्हें लेकर चर्चा हो रही है, वह लेखक मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। अब सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वो ही बात कह रहे हैं, जिसे फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

मनोरंजन जगत की खबरें यहां पढ़ें...