Entertainment News Highlights: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। रविवार की देर रात बाबा सिद्धीकी के घर इफ्तार पार्टी रखी गई। इसमें बी-टाउन से तमाम सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान शाहरुख और सलमान खान भी साथ दिखे। भाईजान को किंग खान को अलविदा करते और गले लगाते हुए देखा गया। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। साथ ही इस पार्टी में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा और बहन अर्पिता खान भी साथ दिखे। वहीं, दूसरी ओर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है। मनोरंजन की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए…

Live Updates
21:26 (IST) 16 Apr 2023
बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में पूजा हेगड़े ने चुराई लाइमलाइट

वहीं, बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी पहुंचीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो ब्लैक कलर की साड़ी में कमाल लग रही हैं। ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस ने अपने गॉर्जियस लुक से पार्टी में लाइमलाइट की चुरा ली।

21:24 (IST) 16 Apr 2023
बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान ने की शिरकत

बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान (Sana khan) भी पहुंचीं। इस दौरान उन्हें पति के साथ स्पॉट किया गया। मगर वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि वो काफी थकी हुई हैं और जल्दी में उनके पति उन्हें ले जा रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस जाने से मना कर रही हैं। देखिए...

21:16 (IST) 16 Apr 2023
बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे आयुष शर्मा और अर्पिता

रविवार की देर रात बाबा सिद्धीकी के घर इफ्तार पार्टी रखी गई। इसमें बी-टाउन से तमाम सेलेब्स पहुंचे। इस दौरान सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा और बहन अर्पिता खान को साथ में देखा गया।

21:12 (IST) 16 Apr 2023
बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी में साथ दिखे सलमान-शाहरुख

सलमान खान और शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को एक साथ देखा जा सकता है। उनका ये वीडियो बाबा सिद्धीकी की इफ्तार पार्टी का है। देखिए...

21:09 (IST) 16 Apr 2023
उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। एक्ट्रेस ने पोस्ट लिखकर फैंस को इसकी जानकारी दी है। पढ़िए खबर...

18:47 (IST) 16 Apr 2023
मुकेश छाबड़ा की मां की प्रेयर मीट में पहुंचीं तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ गुरुद्वारा पहुंचीं। यहां वो कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की मां की प्रेयर मीट के लिए पहुंची थीं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। देखिए...

17:43 (IST) 16 Apr 2023
रिलीज हुआ एक्टर सूर्या की 'कंगुवा' का धमाकेदार टीजर

साउथ एक्टर सूर्या अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्या 42' को लेकर चर्चा में हैं। इसके टीजर रिलीज कर दिया गया है साथ ही फिल्म के टाइटल का भी ऐलान हो गया है। इसका नाम 'कंगुवा' है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी भी नजर आने वाली हैं। इसे 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि ये 10 भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

15:49 (IST) 16 Apr 2023
शक्तिमान फेम एक्टर केके गोस्वामी की कार में लगी आग

'शक्तिमान' फेम एक्टर केके गोस्वामी की चलती कार में आग लग गई। इस दौरान उनके साथ उनका 21 साल का बेटी भी साथ में मौजूद था। वो गाड़ी चला रहा था। तभी अचानक चलती कार में आग लग गई। इस घटना में किसी को कोई नुकसा नहीं पहुंचा है। एक्टर ने इसका वीडियो भी शेयर किया है देखिए...

11:19 (IST) 16 Apr 2023
'पोन्नियिन सेल्वन 2 का एंथम सॉन्ग रिलीज हुआ

साउथ की अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2 का एंथम सॉन्ग रिलीज हुआ है। बता दें कि वीडियो सॉन्ग को एआर रहमान ने अपनी आवाज में गाया है। सोशल मीडिया पर गाना वायरल भी हो रहा है।

https://youtu.be/NNVx4vm8bxU

11:17 (IST) 16 Apr 2023
बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन सामंथा रुथ प्रभु की शकुंतलम ने की इतनी कमाई

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म शकुंतलम बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ही सुस्त पड़ गई है. शनिवार को फिल्म ने काफी कम कलेक्शन किया है। दूसरे दिन के अनुमानित आंकड़े के हिसाब से फिल्म ने शनिवार को महज 1.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।

11:16 (IST) 16 Apr 2023
राजस्थान की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023 विनर

राजस्थान के कोटा की रहने वालीं नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया 2023 विनर बन गई हैं, वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप रही हैं। मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं।

11:16 (IST) 16 Apr 2023
फिर बंद होने जा रहा 'द कपिल शर्मा शो'?

'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर ऑफ एयर होने जा रहा है। शो का आखिरी एपिसोड जून में टेलीकास्ट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो को और कलाकारों को एक सीजनल ब्रेक दिया जा रहा है। वहीं कपिल के कुछ इंटरनेशनल टूर भी हैं। तो ऐसे में पूरी टीम ने ब्रेक का फैसला लिया है।