नमस्कार आप पढ़ रहे हैं जनसत्ता.कॉम। धर्मेंद्र ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ताज-रॉयल ब्लड से शेख सलीम चिश्ती के रूप में अपना लुक शेयर किया है। जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो गया है। बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टैन ने पॉपुलैरिटी के मामले में क्रिकेटर विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस का प्यार देखकर लोग हैरान हैं। फिल्म ‘जोधा-अकबर’ को 15 साल पूरे हो गए हैं, इस मौके पर ऐश्वर्या राय ने पोस्ट शेयर किया है। राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा अब दोस्त बन गई हैं। मनोरंजन से जुड़ी सारी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों का लाइव अपडेट 16 फरवीर
सारा अली खान के कथित बॉयफ्रेंड शुभमन गिल एक बार फिर अपनी प्रेमिका सारा तेंदुलकर के पास वापस लौट गए हैं। वैलेंटाइन डे पर उन्होंने जो फोटो शेयर की थी, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सारा तेंदुलकर और शुभमन का पैचअप हो गया है।
फिटनेस फ्रीक सोनू सूद ने कुछ कोर वर्कआउट का एक वीडियो साझा किया, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसमें ये जोड़ा मनीष मल्होत्रा के साथ पोज दे रहा है।
शाहरुख खान ट्विटर के जरिए फैंस से बात करते हैं। एक फैन ने उन्हें सवाल किया, जिसका जवाब उन्होंने बहुत मजाकिया अंदाज में दिया। पढ़े...
ऐश्वर्या राय ने जोधा के रूप में खुद की और अकबर बने ऋतिक रोशन की तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट शेयर किया है।
अक्षय कुमार और इमरान हाश्मी की फि
ल्म 'सेल्फी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों एक्टर एक दूसरे को टफ फाइट दे रहे हैं।
राखी सावंत और शर्लिन चोपड़ा अब दुश्मन से दोस्त बन चुकी हैं। राखी सावंत ने उनके साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें आदिल को लेकर कई और खुलासे किए।
त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इस बार अलग-अलग पार्टियों से 259 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग की जाएगी। यहां पढ़ें त्रिपुरा चुनाव के लाइव अपडेट्स...
धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली वेब सीरीज के बारे में पोस्ट किया, जिसपर एक यूजर ने लिखा कि वह एक स्ट्रग्लिंग एक्टर की तरह क्यों बर्ताव कर रहे हैं। जिसपर धर्मेंद्र ने मजेदार जवाब दिया।
आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह होटल के रिसेप्शन पर खड़े गेस्ट को वेल्कम करते दिख रहे हैं।
आदिल दुर्रानी की कथित गर्लफ्रेंड तनु अब मीडिया के सामने आई हैं। हालांकि उन्होंने राखी के आरोपों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की सभी बड़ी खबरें यहां पढ़ें।

