Entertainment News LIVE Updates 12 July: नमस्कार आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। कथित न्यू कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने एक साथ स्पेन में हो रहे Arctic Monkeys concert की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों एक साथ स्पेन में हैं। फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख खान और साउथ स्टार विजय सेतुपति ने एक साथ काम किया है। शाहरुख खान ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने विजय सेतुपति से थोड़ी तमिल सीखी है। कंगना रनौत एक बार फिर बॉलीवुड के लोगों पर भड़की हैं। उन्होंने ‘कॉफी विद करण’ शो का एक वीडियो शेयर करते हुए करण जौहर और सोनम कपूर पर कटाक्ष किया है। ‘मिसेज अंडरकवर’ की डायरेक्टर अनुश्री मेहता ने सदाबहार ‘मिली’, ‘बावर्ची’ और ‘कोशिश’ के रीमेक की घोषणा की है। मनोरंजन की बड़ी खबरों के लिए बने रहिए।

Live Updates

मनोरंजन की खबरों का लाइव अपडेट 12 जुलाई

21:30 (IST) 12 Jul 2023
अक्षय की 'ओएमजी 2' पर मंडरा रहा खतरा, सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 के रिलीज में एक महीने का समय बचा है. हाल ही में फिल्म का टीजर भी जारी हुआ। अब खबर है कि सेंसर बोर्ड की तरफ से फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजा गया है।

20:30 (IST) 12 Jul 2023
'आदिपुरुष' के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

उच्च न्यायालय ने निर्देशक ओम राउत, निर्माता भूषण कुमार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर सहित फिल्म के निर्माताओं को 27 जुलाई को कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था।

20:29 (IST) 12 Jul 2023
दिल्ली HC ने सुशांत पर बनी फिल्म पर रोक लगाने से किया इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित फिल्म 'न्याय: द जस्टिस' की जारी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

20:26 (IST) 12 Jul 2023
माइनस 31- द नागपुर फाइल्स: एक इंटेंस थ्रिलर फिल्म 21 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है

माइनस 31 ट्रेलर आज हुआ रिलीज़ कर दिया गया है। माइनस 31 कोरोना टाइम्स के परिसर पर आधारित एक मर्डर मिस्ट्री है। फिल्म में रुचा इनामदार, निशा धर, रघुबीर यादव, राजेश शर्मा, जया भट्टाचार्य, कामभारी, संतोष जुवेकर, शिवांकित परिहार और देबाशीष नाहा अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

https://youtu.be/5zqnxuDI4kU

16:50 (IST) 12 Jul 2023
विजय वर्मा की 'कालकूट' का टीजर हुआ रिलीज

विजय वर्मा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग सीरीज 'कालकूट' का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह सीरीज 27 जुलाई को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम की जाएगी।

15:00 (IST) 12 Jul 2023
सलमान ने की जवान की तारीफ तो SRK ने दिया ये जवाब

शाहरुख खान ने सलमान से कहा इसलिए आपको सबसे पहले दिखाया था।

14:45 (IST) 12 Jul 2023
काजोल को आया गुस्सा

काजोल ने क्यों दिखाया गुस्सा? यहां देखिए वीडियो

11:30 (IST) 12 Jul 2023
बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट को डेट कर रहे दिव्या अग्रवाल के एक्स वरुण सूद

दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अलग हो चुके हैं। अब वरुण ने इंस्टाग्राम पर नितिभा कॉल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

11:06 (IST) 12 Jul 2023
इन पुरानी फिल्मों का बनने जा रहा है रीमेक

Mrs Undercover की डायरेक्टर अनुश्री मेहता ने घोषणा की है कि वह सदाबहार फिल्में 'मिली', 'कोशिश' और 'बावर्ची' की रीमेक बनाने जा रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:05 (IST) 12 Jul 2023
बॉलीवुड पर कंगना रनौत ने किया कटाक्ष

कंगना रनौत ने एक बार फिर करण जौहर समेत बॉलीवुड के लोगों पर निशाना साधा है। Koffee With Karan का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कंगना ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:03 (IST) 12 Jul 2023
शाहरुख खान ने विजय सेतुपति से सीखी तमिल

शाहरुख खान ने 'जवान' के डायरेक्टर को धन्यवाद कहा है। शाहरुख खान ने एटली, विजय सेतुपति और अपनी आगामी फिल्म जवान के अन्य महत्वपूर्ण क्रू सदस्यों को धन्यवाद देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।

11:01 (IST) 12 Jul 2023
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या ने शेयर की एक सी तस्वीरें

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं। अब दोनों ने एक सी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके बाद फैंस का शक यकीन में बदल गया है।

मनोरंजन की खबरें पढ़ें